तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक भारत का एक निजी बैंक है, जिसकी स्थापना मई 1921 में दक्षिण भारत में हुई थी | उस समय इस बैंक का नाम नादर बैंक था | नादर कम्युनिटी से जुड़े लोगो ने नवंबर 1962 में आगे चलकर इस बैंक का नाम Tamilnad Mercantile Bank रखा | Tamilnad Mercantile Bank का मुख्यालय तूतीकोरिन, तमिलनाडु में है | फाइनेंशियल रूप से मजबूत इस बैंक में IPO की भी सुविधा है | यह एक काफी अच्छा बैंक है, जिसमे आप कई तरह की बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेने के साथ ही शेयर मार्केट का लाभ ले सकते है | पूरे भारत में Tamilnad Mercantile Bank की 437 शाखाएं फैली हुई है, जो ग्राहकों को 911 ATM के माध्यम से वित्तीय उत्पाद और सेवाएं प्रदान कर रहा है | इसके अलावा इस बैंक के 11 एक्सटेंशन काउंटर और 10 रीजनल ऑफिस भी स्थापित है |

Tamilnad Mercantile Bank कई तरह की बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रहा है, जिसमे कई तरह के लोन और खाते के उत्पाद भी शामिल है | अगर आप अपना खाता खुलवाने की सोच रहे है, तो Tamilnad Mercantile Bank में आप काफी आसानी से ऑनलाइन खाता खुलवा सकते है | इस लेख में आपको Tamilnad Mercantile Bank में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले और जरूरी डॉक्यूमेंट बता रहे है |
J&K बैंक (J&K) में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक बचत खाते के प्रकार (Tamilnad Mercantile Bank Savings Account Types)
टीएमबी बचत बैंक प्रीमियम (TMB Savings Bank Premium)
- तिमाही औसत बैलेंस 5 हज़ार रूपए मेट्रो/शहरी निवासी के लिए और 2500 रूपए अर्ध-शहरी / ग्रामीण लोगो के लिए |
- शाखा से प्रतिदिन 50 हज़ार रूपए तक नकद निकासी, उससे अधिक निकासी करने पर प्रति 1 हज़ार पर 2 रूपए |
- सैटेलाइट शाखा में चेक द्वारा स्वयं को भुगतान नि:शुल्क तथा तीसरे पक्ष को केवल 10 हज़ार रूपए तक निकासी |
- प्रतिमाह 10 हज़ार रूपए तक NEFT नि:शुल्क तथा उसके बाद 1 लाख रूपए से कम लेने देन पर प्रति निकासी 5 रूपए सेवा कर लागू, तथा 1 लाख रूपए के लिए 25 रूपए प्रति लेन-देन |
- 1 लाख रूपए से 5 लाख रूपए तक RTGS करने पर प्रति लेनदेन 25 रूपए + सर्विस टैक्स और 5 लाख या उससे अधिक राशि पर 50 रूपए + सेवा कर प्रति लेनदेन |
- एक वर्ष में 60 पेज वाली नि:शुल्क चेक जारी, उसके बाद प्रति पेज 2 रूपए |
- ATM / Debit kard सेवा पर कोई शुल्क नहीं |
- 1 लाख रूपए तक नि:शुल्क व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर |
- त्रेमासिक औसत राशि न रखने पर मेट्रो/शहरी/अर्ध-शहरी निवासियों के लिए 300 रूपए शुल्क और ग्रामीण निवासियों के लिए 200 रूपए शुल्क, पहली तिमाही में कोई शुल्क नहीं |
टीएमबी बचत बैंक रॉयल (TMB Savings Bank Royal)
- मासिक औसत राशि 50 हज़ार रूपए |
- शाखा से 20 लाख रूपए तक नकद विप्रेषण |
- शाखा से चेक द्वारा स्वयं को मुफ्त में नि:शुल्क भुगतान करे, तथा तीसरे पक्ष के लिए 50 हज़ार रूपए तक नकद निकासी |
- निःशुल्क चेक बुक, आरटीजीएस/एनईएफटी आउटवर्ड, एटीएम/डेबिट कार्ड, स्टॉप पेमेंट और अन्य बैंक के एटीएम से लेनदेन |
- व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर 3 लाख रूपए का निःशुल्क |
- औसत शेष राशि न रखने पर प्रति माह 250 रूपए चार्ज |
टीएमबी बचत बैंक युवा (TMB Savings Bank Youth)
- आयु 18 से 35 वर्ष |
- त्रैमासिक औसत मासिक शेष राशि 1 हज़ार रूपए |
- मूल शाखा से 1 लाख रूपए की निकासी प्रतिदिन, 50 हज़ार रूपए की निकासी इंट्रासिटी शाखा से तथा टेलाइट शाखा से 10 हज़ार रूपए की निकासी मुफ्त में |
- प्रतिमाह 15 हज़ार रूपए NEFT आउटवर्ड, कोई कैरी चार्ज नहीं, 1 लाख रूपए तक प्रतिदिन 5 रूपए, एक लाख से 2 लाख रूपए तक 15 रूपए और 5 लाख रूपए से अधिक लेनदेन पर 50 रूपए प्रति लेनदेन चार्ज |
- RTGS ट्रांजेक्शन 2 लाख से 5 लाख रूपए की राशि पर 25 रूपए, 5 लाख रूपए से अधिक राशि पर 50 रूपए प्रति लेन-देन |
- निःशुल्क एटीएम/डेबिट कार्ड की सदस्यता |
- 1 लाख रूपए तक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर निःशुल्क |
- न्यूनतम राशि न होने पर 250 रूपए प्रति तिमाही शुल्क |
टीएमबी बचत बैंक नियमित खाता (TMB Savings Bank Regular Account)
- ग्रामीण क्षेत्रों में चेक बुक के साथ औसत मासिक शेष राशि 250 रूपए, अन्य के लिए 500 रूपए तथा बिना चेक बुक के 100 रूपए और अन्य के लिए 250 रूपए |
- प्रतिदिन 3 लाख रूपए की नकद निकासी नि:शुल्क, उसके बाद एसबी खाते के लिए प्रति 1 हज़ार रूपए पर 1.50 रूपए प्रति ट्रांजेक्शन तथा औसत मासिक शेष राशि 10 हज़ार रूपए से कम न हो |
- पहले 20 पन्ने की चेकबुक मुफ्त में तथा बाद में प्रति पेज के लिए 2 रूपए |
- औसत राशि न रखने पर चेक बुक के साथ 5 रूपए, तथा चेकबुक के बिना भी 5 रूपए |
टीएमबी सरल बचत बैंक खाता (TMB Simple Savings Bank Account)
- योग्य नाबालिग और HUF सहित कोई भी व्यक्ति |
- अधिकतम शेष राशि 2 लाख रूपए |
- एक महीने में सिर्फ 10 मुफ्त निकासी की अनुमति |
टीएमबी बचत बैंक प्रीमियम वैयक्तिकृत खाता (TMB Savings Bank Premium Personalize Account)
- मेट्रो व् शहरी क्षेत्रों में तिमाही औसत राशि 5 हज़ार रूपए, अर्ध शहरी / ग्रामीण क्षेत्र में 2500 रूपए |
- सैटेलाइट शाखा से प्रतिदिन 50 हज़ार रूपए की मुफ्त में निकासी, तथा इसके बाद प्रति 1 हज़ार रूपए पर 2 रूपए शुल्क |
- सैटेलाइट शाखा से तीसरे पक्ष को अधिकतम 10 हज़ार रूपए की निकासी की अनुमति |
- NEFT ट्रांजेक्शन प्रति माह 10 हज़ार रूपए तक निःशुल्क तथा बाद में 1 लाख से कम के ट्रांजेक्शन पर 5 रूपए और 1 लाख से अधिक ट्रांजेक्शन पर 25 रूपए प्रति लेन-देन व् सेवा कर |
- 1 लाख से 5 लाख रूपए के RTGS ट्रांजेक्शन पर 25 रूपए प्रति ट्रांजेक्शन शुल्क + प्लस सर्विस टैक्स और 5 लाख रूपए से अधिक लेन-देन पर 50 रूपए |
- एक वर्ष में 60 पन्ने वाली चेक बुक निःशुल्क उसके बाद प्रति पत्ता 2 रूपए |
- एटीएम और डेबिट कार्ड की निःशुल्क सदस्यता |
- 1 लाख रूपए का मुफ्त में व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर |
- त्रैमासिक न्यूनतम राशि 300 रूपए मेट्रो/शहरी/अर्ध-शहरी क्षेत्र के लिए तथा 200 रुपये ग्रामीण क्षेत्र के लिए |
टीएमबी बचत बैंक रॉयल वैयक्तिकृत (TMB Savings Bank Royal Personalize)
- मासिक औसत राशि 50 हज़ार रूपए |
- सैटेलाइट शाखा में 20 लाख रूपए तक नकद विप्रेषण नि:शुल्क |
- स्वयं चेक से भुगतान लेने पर कोई शुल्क नहीं, किन्तु तीसरे पक्ष के लिए 50 हज़ार रूपए की अनुमति |
- चेक बुक, आरटीजीएस/एनईएफटी आउटवर्ड और एटीएम / डेबिट कार्ड सदस्यता निःशुल्क |
- भारत के अन्य बैंक के एटीएम से लेनदेन निःशुल्क |
- कोई स्टॉप पेमेंट शुल्क नहीं |
- व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर 3 लाख रूपए का निःशुल्क |
- औसत राशि न होने पर 250 रूपए प्रति माह |
नैनीताल बैंक में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले
टीएमबी बचत बैंक युवा वैयक्तिकृत (TMB Savings Bank Youth Personalize)
- आयु 18 से 35 वर्ष |
- त्रैमासिक औसत शेष राशि 1 हज़ार रूपए |
- मूल शाखा से 1 लाख रूपए तक नकद प्रेषण, इंट्रासिटी शाखा 50 हज़ार रूपए तथा सैटेलाइट शाखा से 10 हज़ार रूपए तक नकद निकासी निःशुल्क |
- 15 हज़ार रूपए तक NEFT ट्रांजेक्शन निःशुल्क |
- एटीएम/डेबिट कार्ड की निःशुल्क सदस्यता |
- 1 लाख रूपए का दुर्घटना बीमा |
- औसत शेष राशि न होने पर 250 रूपए प्रति तिमाही |
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक में बचत खाते के लिए डाक्यूमेंट्स (Tamil Nadu Mercantile Bank Savings Account Documents)
- पहचान प्रमाण के लिए :- ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आई कार्ड, नरेगा कार्ड, पैन कार्ड, फोटो पहचान पत्र |
- पते के प्रमाण के लिए :- वैध चालक का लाइसेंस, पासबुक, पासपोर्ट, राशन पत्रिका, बिजली या फ़ोन बिल |
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक में बचत खाता खोलने की पात्रता (TamilNad Mercantile Bank Opening Savings Account Eligibility)
- कोई भी भारतीय नागरिक |
- आयु 18 वर्ष |
- नाबालिग आवेदक होने की स्थिति में अभिभावक के संरक्षण में खाता खुलवा सकते है |
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक बचत खाता की ब्याज दर (TMB Saving Account Interest Rate)
बचत खाते की राशि | ब्याज दर |
1 लाख रूपए की राशि पर | 4% |
1 लाख रूपए से अधिक राशि पर | 4.25% |
Karur Vysya Bank में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक ऑनलाइन अकॉउंट कैसे खुलवाए (TamilNad Mercantile Bank Online Account Open)
- अगर आप तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक में ऑनलाइन अपना बचत खाता खुलवाना चाहते है, तो उसके लिए आपको तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट https://www.tmb.in/ पर जाना होगा |

- बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचने पर आपको Savings Bank का टैब दिखाई देगा, आप इसमें जाए |
- यहाँ पर आपको TamilNad Mercantile Bank बचत खाते के प्रकार दिखाई देंगे |
- इसमें से आप बचत खाते को चुनकर उस पर क्लिक करे, आपके सामने उस खाते की जानकारी जैसे :- एलिजिबिलिटी, फीचर एंड बेनिफिट्स और प्रोडक्ट खुलकर आ जाएंगे |
- इसी पेज में आप Apply Now पर क्लिक करे |

- आपके सामने एक पेज आएगा, जिसमे आपको अपना मोबाइल नंबर, Email ID और कैप्चा कोड फिल करना है |

- इसके बाद आप I agree Tamilnad mercantile representative…. के बॉक्स में टिक करे, और Next पर क्लिक करे|
- आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक OTP आएगा, इसे यहाँ डाले |
- इसके बाद आपके सामने TamilNad Mercantile Bank बचत खाते का आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा, इसमें आपको व्यक्तिगत जानकारी, अकॉउंट टाइप और नॉमिनी संबंधित जानकारी को भरना होगा|
- अब आप इस फॉर्म को Submit कर दे|
- इस तरह से TamilNad Mercantile Bank में आपका ऑनलाइन अकॉउंट खुल जाएगा, और आपके मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर अकॉउंट नंबर और IFSC Code आएगा|
इसके अलावा अगर आप चाहे तो तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक में ऑफलाइन अकॉउंट भी खुलवा सकते है, इसके लिए आपको मर्केंटाइल बैंक की नजदीकी शाखा में जाकर बैंक कर्मचारी से बचत खाता खुलवाने के लिए आवेदन पत्र लेना है, और उसे भरकर बैंक के कर्मचारी के पास जमा करना है| जिसके बाद तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक में आपका अकॉउंट खुल जाएगा, जिसमे आपको अपने खाते के अनुसार राशि जमा करनी होती है| इसके बाद आपको खाते से जुड़ी पासबुक दे दी जाएगी, और पासबुक, डेबिट कार्ड आपके पते पर भेज दिया जाता है |
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक ग्राहक सेवा नंबर (TamilNad Mercantile Bank Customer Care Number)
- All India Toll Free Number :- 180 0425 0426
- TMB Customer Care :- +91 9842 461 461
- Email ID :- customerservice@tmbank.in