करूर वैश्य बैंक भारत का निजी सेक्टर वाला सबसे पुराना बैंक है | इस बैंक का मुख्यालय तमिलनाडु राज्य के करूर शहर में स्थित है | करूर वैश्य बैंक को वर्ष 1916 में करूर में स्थापित किया गया था | उस समय करूर एक विशाल कृषि वाला छोटा कपड़ा शहर हुआ करता था | इस बैंक का आरम्भ श्री एम. ए. वेंकटरामा चेट्टियार और श्री अथि कृष्ण चेट्टियार द्वारा रूपए बीज पूँजी के साथ एक उद्यम के रूप में हुआ था | आज के समय में करूर वैश्य बैंक की 780 से अधिक शाखाएं पूरे देश में फैली हुई है, और इन शाखाओ से लोग विभिन्न ऑनलाइन और ऑफलाइन बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले रहे है | किन्तु करूर वैश्य बैंक की बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेने के लिए व्यक्ति का खाता इस बैंक में होना चाहिए | पहले खाता खुलवाने के लिए लोगो को करूर वैश्य बैंक की शाखा में जाना पड़ता था, किन्तु अब खाते को खुलवाने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी शुरू कर दी गई है |

जिसमे आपको न ही करूर वैश्य बैंक की शाखा में जाने की जरूरत होगी, और न ही कोई कागजी प्रक्रिया करना होगा | अगर आप भी करूर वैश्य बैंक में अपना खाता ऑनलाइन खुलवाना चाहते है, तो इस लेख में आपको Karur Vysya Bank (KVB) में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले तथा जरूरी डॉक्यूमेंट बता रहे है |
कर्नाटक बैंक में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले
करूर वैश्य बैंक बचत खाते के प्रकार (Karur Vysya Bank Savings Account Types)
- महिलाओं के लिए केवीबी शक्ति बचत खाता (KVB Shakthi for Women Saving Account)
- जम्बो सेविंग्स किड्स बचत खाता (Jumbo Savings for Kinds)
- एचएनआई के लिए प्रतिष्ठा बचत खाता (Prestige Savings for HNIs)
- पेशेवरों स्वतंत्रता बचत खाता (Freedom Savings for Professionals)
- छात्र बचत खाता (Student Savings)
- नियमित बचत खाता (Regular Savings)
- रेनबो सेविंग्स – स्वीप इन / स्वीप आउट खाता (Rainbow Savings – Sweep In / Sweep Out)
- युवाओं के लिए युवाशक्ति बचत खाता (YuvaShakti Savings for Youth)
- वेतन खाता (Salary Accounts)
- केवीबी वरिष्ठ नागरिक बचत खाता (KVB Senior Citizen Savings)
- बुनियादी बचत – जीरो बैलेंस खाता (Basic Savings – Zero Balance)
महिला केवीबी शक्ति बचत खाता :- भारत में महिलाओ को एक विशेष सम्मान प्राप्त है, इसमें उन्हें विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए विशेष उत्पाद प्रदान किए जाते है | महिला केवीबी शक्ति बचत खाता एक अद्वितीय एसबी उत्पाद है | इसमें खाताधारक को बीमा कवरेज और ऋण पात्रता जैसे तीन लाभ प्रदान किए जाते है | महिला केवीबी शक्ति बचत खाते की विशेषताए :-
- इसमें बचत पोर्टफोलियो ऋण घटक और बीमा कवरेज लाभ जुड़ा हुआ है |
- औसतन मासिक शेष राशि 5 हज़ार रूपए |
- 25 पन्नो वाली चेक बुक प्रति वर्ष |
- प्रथम वर्ष नि:शुल्क डीमैट अकॉउंट |
- नि:शुल्क केवीबी डिलाइट, इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड व् मोबाइल बैंकिंग सुविधाएं |
- NEFT / RTGS / PO / DD की मुफ्त सीमा, तथा प्रति माह 1 लाख रूपए की मुफ्त सीमा पर सामान्य शुल्क लागू होता है |
- मुफ्त दुर्घटना मृत्यु पर 1 लाख रूपए बीमा कवर |
- ऋण पर प्रसंस्करण शुल्क 500 रूपए |
बच्चों के लिए जंबो बचत खाता :- बचत खाता की शुरुआत कभी भी कर सकते है, इसके लिए KVB जंबो किड्स एसबी खाता प्रदान किया जाता है| इस तरह के खाते में आपके बच्चे को पैसे का मूल्य समझने और जिम्मेदारी सँभालने के तरीके को समझना एक आदर्श शुरुआत देता है | जंबो बचत खाते की विशेषताएं :-
- इस तरह का खाता 12 वर्ष की आयु वाले बच्चो के लिए है |
- बच्चे के नाम के साथ अभिभावक अधिकृत हस्ताक्षर के साथ बच्चे के लिए खाता खोला जाता है |
- न्यूनतम राशि की जरूरत नहीं
- नि:शुल्क डेबिट कार्ड |
- नि:शुल्क आकर्षक जंबो डॉल |
एचएनआई के लिए प्रतिष्ठा बचत खाता :- अगर आप अपनी स्थिति के अनुकूल बचत खाते की खोज कर रहे है, तो प्रतिष्ठा बचत खाता आपके लिए काफी बेहतर हो सकता है| यह आपकी विशेष जरूरतो को पूरा करता है, और कई विचारशील सेवाएं भी प्रदान करता है, जिसका अनुभव आप केवीबी नेटवर्क से ले सकते है | एचएनआई प्रतिष्ठा बचत खाते की विशेषताएं :-
- नि:शुल्क वैयक्तिकृत चेकबुक |
- फ्री इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग का लाभ।
- डीडी / पीओ / आरटीजीएस / एनईएफटी व् इंटर ब्रांच फंड ट्रांसफर के माध्यम से सममूल्य फंड ट्रांसफर की सुविधा |
- बाहरी चेको का केवीबी की शाखा में मुफ्त संग्रह |
- मुफ्त दुर्घटना, विकलांगता और मृत्यु बीमा 2 लाख रूपए तक और दुर्घटना के कारण अस्पताल में भर्ती पर 20 हज़ार रूपए तक मुफ्त में इलाज |
- केवीबी शाखाओ में नामांकन के लिए प्रवेश द्वार के लिए वैयक्तिकृत सेवा।
- औसत मासिक बैलेंस 1 लाख रूपए |
- बैंक शाखा से मुफ्त में नकद निकासी |
- प्रतिदिन 50 हज़ार रूपए की एटीएम से नकद निकासी |
- फ्री आरटीजीएस / एनईएफटी असीमित ट्रांजेक्शन |
पेशेवरों के लिए स्वतंत्रत बचत खाता :- केवीबी फ्रीडम बचत खाते के माध्यम से आप अपनी गाढ़ी कमाई का लाभ ले सकते है| इस खाते को वहन करने के लिए ग्राहक को अपने खाते में न्यूनतम औसत शेषराशि तथा अधिकतम प्रौद्योगिकी लाभ और धन को सुरक्षा प्रदान करने के लिए बनाया गया है, केवीबी फ्रीडम बचत खाते की विशेषता इस प्रकार है :-
- प्रतिवर्ष 25 पन्ने वाली निःशुल्क चेक बुक |
- नि:शुल्क इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और डीलाइट मोबाइल बैंकिंग की सुविधा |
- मोबाइल बैंकिंग में क्रेडिट और डेबिट अलर्ट की सुविधा |
- ई-मेल द्वारा मासिक वित्तीय विवरण का लाभ |
- मणिमाला जमा योजना के लिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के स्थाई निर्देश |
- प्रति छमाही सभी तरह के डेबिट लेन-देन 90 बार सिमित होगी, तथा एक ग्राहक द्वारा सभी खातों को मैप किया जाएगा |
- 90 संख्या से अधिक लेन-देन करने पर प्रति लेनदेन पर GST सहित 2.25/- शुल्क |
- मासिक औसत मिनिमम बैलेंस 5 हज़ार रूपए |
- NEFT / RTGS करने पर सर्विस टेरिफ के अनुसार शुल्क |
- मुफ्त में स्वयं चेक निकासी असीमित तथा थर्ड पार्टी द्वारा प्रति चेक निकासी की सीमा 50 हज़ार रूपए |
छात्र बचत खाता :- एक छात्र के रूप में अगर आप अपने भविष्य की योजनाओ के लिए बचत खाते को खुलवाना चाहते है, तो केवीबी में बचत खाते को खुलवाना आपके लिए एक बेहतर अवसर है | इसमें खाता खोलने की प्रक्रिया काफी सरल है | खाता खुलवाने के लिए बस आपको केवीबी खाताधारक व् अपने शैक्षणिक संस्थान से परिचय के लिए पूछना होता है, स्टूडेंट बचत खाते की विशेषताएं :-
- अधिकतम आयु 29 वर्ष |
- नि:शुल्क इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और डीलाइट मोबाइल बैंकिंग की सुविधा |
- समय-समय पर लागू आपके केवीबी एटीएम से मोबाइल फ़ोन टॉप-अप की सुविधा |
- खाते का आवधिक ई-विवरण आवश्यकता के अनुसार |
- अभिभावक द्वारा बैंक को दिए गए निर्देश के आधार पर क्रेडिट कार्ड की सुविधा |
- प्रति छमाही सभी तरह के डेबिट लेन-देन 90 बार सिमित होगी, तथा एक ग्राहक द्वारा सभी खातों को मैप किया जा सकेगा |
- 90 संख्या से अधिक लेन-देन करने पर प्रति लेनदेन पर GST सहित 2.25/- शुल्क |
- मिनिमम बैलेंस की जरूरत नहीं |
- 18 वर्ष की आयु पार कर चुके खाता धारको को चेक बुक की सुविधा |
- डेबिट कार्ड को 12 वर्ष या उससे अधिक आयु पार कर चुके खाताधारक के नाम पर जारी किया जाएगा |
- 12 वर्ष से कम आयु वाले खाताधारकों को डेबिट कार्ड उनके माता-पिता के नाम पर जारी किया जाता है |
- डेबिट कार्ड नि:शुल्क होगा, किन्तु पहले वर्ष के अंत से 75 रूपए एएमसी के रूप में शुल्क लिया जाएगा |
इंडसइंड बैंक में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले
नियमित बचत खाता :- इस तरह के खाते को आम जनता के लिए बचत की आदत डालने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, ताकि साधारण व्यक्ति अपनी कमाई का कुछ भाग भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए जमा कर सके, नियमित बचत खाते की विशेषताएं :-
- सिंगल या संयुक्त में से किसी भी खाते को उत्तरजीवी विकल्प के साथ व्यक्ति के नाम से खोल सकते है |
- नि:शुल्क इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और डीलाइट मोबाइल बैंकिंग की सुविधा |
- नामांकन की सुविधा |
- यदि खाताधारक की आयु 60 वर्ष हो जाती है, तो उसे वरिष्ठ नागरिक खाते का भी लाभ दिया जाएगा |
- खाते में औसत बैलेंस न रखने पर 200 रूपए का जुर्माना देना होगा |
- केवाईसी प्रमाण के लिए ग्राहक को एक संतोषजनक परिचय प्रमाण प्रदान करना होता है |
- चेक जारी करने समय बचत खाते में पर्याप्त राशि होनी चाहिए |
- 90 संख्या से अधिक लेन-देन करने पर प्रति लेनदेन पर GST सहित 2.25/- शुल्क |
- प्रतिवर्ष नि:शुल्क 25 पेज की चेक बुक, इसके बाद प्रति पेज के लिए 10 रूपए का शुल्क |
रेनबो सेविंग्स – स्वीप इन / स्वीप आउट बचत खाता :- इस तरह का बचत खाता सावधि जमा और बचत खाते का एक आदर्श मिश्रण है, जो खाताधारक को अधिक रिटर्न प्रदान करता है |
- व्यक्ति या संयुक्त रूप में इस खाते को न्यूनतम शेष राशि 3 हज़ार रूपए के साथ खोला जा सकता है |
- रूपए का संतुलन बनाए रखने के लिए एसबी खाते के हिस्से में 1 लाख रूपए राशि |
- प्रत्येक रविवार को 90 दिन EOD की अवधि में 10 हज़ार रूपए की निकासी FD के हिस्से से की जा सकेगी |
- आरबीएसबी खाते में सावधि जमा से बचत हिस्से को स्वीप किया जाएगा, यदि आरबीएसबी बचत खाते से डेबिट न्यूनतम से भी नीचे है, तो बचत हिस्से से शेष राशि ली जाएगी, वर्तमान में शेषराशि 3 हज़ार रूपए है|
- आरबीएसबी खाते से रूपए को इकाइयों में स्वीप किया जाएगा, इसमें LIFO (Last In First Out) पद्धति को अपनाया जाता है |
- नवीनतम रेनबो FD को पिछली कमी को पूरा करने के लिए बंद करते है, और उसके बाद अवरोही क्रम में डिपाजिट करते है |
- 1 लाख रूपए तक दुर्घटना मृत्यु बीमा कवर |
- लाभांश का ब्याज के बराबर संग्रह |
- नामांकन की सुविधा |
- नि:शुल्क इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और डीलाइट मोबाइल बैंकिंग की सुविधा |
- औसत मासिक बैलेंस 3 हज़ार रूपए |
- औसत मासिक बैलेंस न होने पर 200 रूपए + GST का जुर्माना लगाया जाएगा |
- जमा अवधि 90 दिन तथा स्वीप आउट की तिथि साधारण ब्याज और लागु ब्याज पर देय होगी |
- केवाईसी मानदंड के लिए संतोषजनक परिचय और पते का प्रमाण देना होगा |
- 14 दिन तक FD समापन शुल्क शून्य है |
- 1 वर्ष के अंदर बंद करने पर 300 रूपए, 1 वर्ष के पश्चात् बंद करने पर शून्य शुल्क लगेगा |
युवाशक्ति सेविंग्स फॉर यूथ :- युवाशक्ति सेविंग्स फॉर यूथ खाते को युवा ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है| अगर आप एक छात्र है, और आप कोई नौकरी या कोई उद्यम शुरू कर रहे है, तो यह खाता आपकी सहायता कर सकता है | इंटरनेट बैंकिंग के साथ मल्टी-सिटी चेक को नई पीढ़ियों के लिए अत्याधुनिक सुविधा प्रदान करता है, युवाशक्ति सेविंग्स फॉर यूथ की विशेषताएं :-
- नि:शुल्क इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और डीलाइट मोबाइल बैंकिंग की सुविधा |
- ई-शॉपिंग, ई-टिकटिंग व् उपयोगिता बिल भुगतान के साथ बिना किसी लागत के ई-कॉमर्स की सुविधा |
- केवीबी एटीएम से मोबाइल फ़ोन टॉप अप सुविधा |
- असीमित मल्टीसिटी चेक की सुविधा|
- असीमित अंतर-बैंक निधि अंतरण |
- प्रति वर्ष 25 पेज की चेकबुक |
- बिना किसी अतिरिक्त लागत के डीमैट अकॉउंट खोल सकते है |
- नि:शुल्क खाते का मासिक विवरण |
- ग्राहक के अनुरोध पर नि:शुल्क खातों का आवधिक ई-विवरण |
- प्रति छमाही 90 संख्या तक मुफ्त लेनदेन की सुविधा |
- 90 संख्या से अधिक लेनदेन करने पर GST सहित 2.25 रूपए का शुल्क |
- औसत मासिक बैलेंस 5 हज़ार रूपए, तथा मासिक बैलेंस मैंटेन न रखने पर प्रति माह 250 रूपए का शुल्क |
- शाखा से स्वयं द्वारा असीमित चेक से निकासी |
- मोबाइल बैंकिंग फ्री |
सैलरी बचत खाता :- करूर वैश्य बैंक सैलरी बचत खाते को विशेषकर कारपोरेट खाते की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन दिया गया है| यह खाता ग्राहक को जीरो बैलेंस बनाए रखने के साथ अधिक लाभ की सुविधा प्रदान करता है| सैलरी बचत खाता दो प्रकार का होता है, प्रेस्टीज सैलरी अकाउंट और रेगुलर सैलरी अकाउंट |
केवीबी प्रेस्टीज सैलरी अकाउंट | केवीबी रेगुलर सैलरी अकॉउंट |
प्रेस्टीज सैलरी अकाउंट एक विशेष सैलरी अकॉउंट है, यह बचत खाता उन कर्मचारियों के लिए है, जिनका मासिक वेतन 50 हज़ार रूपए से अधिक है | | रेगुलर सैलरी अकॉउंट भी कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करता है| यह वेतन बचत खाता उन कर्मचारियों के लिए है, जिनका मासिक वेतन 5 हज़ार से लेकर 50 हजार रूपए तक है | |
फ्री डीमैट खाता खोलने की सुविधा | | कोई रख-रखाव शुल्क नहीं | |
अनमोल रिवार्ड्ज़ द्वारा पुरस्कार की सुविधा | | फ्री डीमैट अकॉउंट की सुविधा | |
गैर-रखरखाव शुल्क फ्री | | अनमोल रिवार्ड्ज़ द्वारा पुरस्कार की सुविधा | |
संबंधित शाखा से असीमित नकद जमा और निकासी | | संबंधित शाखा से असीमित नकद जमा और निकासी | |
मासिक औसत राशि शून्य | | प्रतिवर्ष 20 पन्नो वाली चेक बुक फ्री | |
प्रतिवर्ष 100 पेज वाली चेक बुक | | मासिक औसत राशि शून्य | |
नेट व् मोबाइल बैंकिंग फ्री | | SMS अलर्ट नि:शुल्क | |
SMS अलर्ट नि:शुल्क | | नेट व् मोबाइल बैंकिंग फ्री | |
ATM से प्रतिदिन 1 लाख रूपए की नक़द निकासी | | RTGS और NEFT ट्रांजेक्शन फ्री | |
RTGS और NEFT फ्री | | ATM से प्रतिदिन 50 हज़ार रूपए की नक़द निकासी | |
केवीबी वरिष्ठ नागरिक बचत खाता :- उच्च प्रीमियम लागत की वजह से अधिकांश वरिष्ठ नागरिको को बीमे के दायरे में नहीं लिया जाता है | किन्तु वरिष्ठ नागरिक अपने शेष जीवन के लिए पर्याप्त धन रखते है, लेकिन समय पर धन की उपलब्धता होना चिंता का विषय है, क्योकि धन को निवेश किया जाता है | वरिष्ठ नागरिकों के पास आय का नियमित स्त्रोत न होने की वजह से वह अस्पताल के खर्चो को पूरा करने के लिए ऋण के पात्र नहीं होते है | इस अंतर को पाटने के लिए वरिष्ठ नागरिक खाते को उनकी जरूरतों की देखभाल के लिए स्वतंत्रता प्रदान करता है | वरिष्ठ नागरिक खाते की विशेषताएं इस प्रकार है :-
- जीरो बैलेंस अकॉउंट |
- सावधि जमा पर उच्च ब्याज दर |
- प्रति वर्ष 25 पेज वाली चेक बुक नि:शुल्क, इसके बाद 3 रूपए प्रति चेक बुक पेज |
- फ्री डेबिट कार्ड |
- फ्री इंटरनेट बैंकिंग |
- फ्री केवीबी डीलाइट मोबाइल बैंकिंग की सुविधा |
- प्रतिदिन ATM से 30 हज़ार रूपए की नक़द निकासी |
बुनियादी बचत – जीरो बैलेंस :- बुनियादी बचत खाते को समाज के सभी वर्गो को बैंकिंग प्रणाली के दायरे में लाने के लिए बनाया गया है | इस तरह के खाते में ग्राहक की जरूरत कितनी भी छोटी हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है, करूर वैश्य बैंक बुनियादी बचत खाते की विशेषताएं :-
- केवीबी बुनियादी बचत खाते को जीरो बैलेंस के साथ खोल सकते है |
- खाते से असीमित लेनदेन पर कोई प्रतिबंध नहीं है |
- औसत राशि न रखने पर भी कोई शुल्क नहीं कटेगा |
- फ्री RuPay डेबिट कार्ड |
- केवीबी बुनियादी बचत खाते के साथ चेकबुक की सुविधा नहीं मिलती है |
- एक वर्ष में सभी क्रेडिट का योग 1 लाख रूपए से अधिक न हो |
- एक माह में सभी तरह से नक़द निकासी और कुल हस्तांतरण 10 हज़ार रूपए से अधिक न हो |
- केवीबी बुनियादी बचत खाते में शेष राशि 50 हज़ार रूपए से अधिक न हो |
आरबीएल बैंक में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले
करूर वैश्य बैंक ऑनलाइन अकॉउंट खुलवाने के लिए डाक्यूमेंट्स (Karur Vysya Bank Open Online Account Documents)
- पहचान प्रमाण के लिए :- आधार कार्ड (Aadhar Card), पैन कार्ड (Pan Card), मतदाता पहचान पत्र, पेंशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार द्वारा प्रमाणित फोटो लगा प्रमाण पत्र में से कोई एक |
- पते के प्रमाण के लिए :- पासपोर्ट, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पेंशन कार्ड, टेलीफ़ोन या बिजली बिल में से कोई एक |
करूर वैश्य बैंक बचत खाते की ब्याज दर (Karur Vysya Bank Savings Account Interest Rate)
धनराशि | ब्याज दर |
5 लाख रूपए की राशि पर | 2.7% |
5 लाख से 10 लाख रूपए तक | 3.25% |
10 लाख से 1 करोड़ रूपए तक | 3% |
1 करोड़ से अधिक राशि पर | 3.25% |
करूर वैश्य बैंक में बचत खाता ऑनलाइन खोले (Karur Vysya Bank Savings Account Open Online)
- करूर वैश्य बैंक में ऑनलाइन अकॉउंट खुलवाने के लिए पहले आप करूर वैश्य बैंक की https://www.kvb.co.in/ आधिकारिक वेबसाइट पर जाए |

- करूर वैश्य बैंक की वेबसाइट के होम पेज पर आपको Open Account (Online) का लिंक मिलेगा, इस पर क्लिक करे |

- आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे, जिसमे आपको Open A DLite Saving Account का लिंक दिखाई देगा |
- आप Open A DLite Saving Account पर क्लिक करे, जिसके बाद आप दूसरे पेज में आ जाएंगे, जिसमे आपको I accept all the points mentioned above to proceed with opening Digital Savings Bank account लिखा हुआ दिखाई देगा, और साथ में बने हुए बॉक्स में टिक करे, और PROCEED पर क्लिक करे |

- इसके बाद आपको करूर वैश्य बैंक बचत खाते को खोलने के आवेदन पत्र आएगा, जिसे आप तीन चरण में भर सकते है |
- पहले चरण में आपको Mobile No. & Email Address भरना है, और NEXT पर क्लिक करे |

- अब आपको OTP से वेरिफिकेशन करना है, यहाँ पर आप OTP डाले और Verify पर क्लिक करे|

- इसके बाद आप अपने आधार और पैन कार्ड से जुड़ी डिटेल भरे, और नेक्स्ट पर क्लिक करे |

- इसके बाद आपके सामने करूर वैश्य बैंक बचत खाता का आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा |
- इस आवेदन पत्र में आपको बचत खाते से जुड़ी जानकारी भरनी है, और नॉमिनी डिटेल भी भरना है |
- नॉमिनी डिटेल भरने के पश्चात् Next पर क्लिक करे |
- आपके बचत खाते को ओपन कर दिया जाता है, जिसके बाद आपको डाक्यूमेंट्स लेकर करूर वैश्य बैंक की नजदीकी शाखा में जाना होता है |
- इस तरह से आप करूर वैश्य बैंक में बचत खाता खुलवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |
कोटक महिंद्रा बैंक में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले
करूर वैश्य बैंक ग्राहक सेवा नंबर (Karur Vysya Bank Customer Care Number)
- Domestic Helpline Number :- 1860 258 1916
- Phone :- 04324 – 269000
- Fax :- 04324 – 225514
- Email ID :- customersupport@kvbmail.com
FAQ :
क्या करूर वैश्य बैंक एक सरकारी बैंक है ?
करूर वैश्य बैंक सरकारी बैंक नहीं है |
क्या करूर वैश्य बैंक प्राइवेट बैंक है ?
हां, करूर वैश्य बैंक एक निजी बैंक है |
क्या करूर वैश्य बैंक में ऑनलाइन खाता खुलवा सकते है ?
हां, करूर वैश्य बैंक में कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन खाता खुलवा सकता है |
क्या करूर वैश्य बैंक में जीरो बैलेंस बचत खाता खुलवा सकते है ?
कोई भी व्यक्ति करूर वैश्य में जीरो बैलेंस अकॉउंट खुलवाने के लिए आवेदन कर सकता है |