कर्नाटक बैंक भारत का एक लिमिटेड वाणिज्यिक बैंक है | यह कर्नाटक राज्य के मंगलौर शहर में स्थित एक निजी क्षेत्र वाला बैंक है | भारतीय रिज़र्व बैंक ने कर्नाटक बैंक को ए-श्रेणी वाला अनुसूचित व्यापारिक बैंक कहा है, जो ग्राहकों को दशकों से पेशेवर बैंकिंग की सेवाए प्रदान कर रहा है | इस बैंक को कर्नाटक राज्य के मंगलुरु शहर में वर्ष 1924 में स्थापित किया गया था | वर्तमान समय में इस बैंक की 858 शाखाए 22 राज्यों और 2 केंद्र शासित राज्यों में फैली हुई है | कर्नाटक बैंक के 10.21 मिलियन से भी अधिक ग्राहक है, जिन्हे पेशेवर प्रबंधन कर्मचारियों द्वारा बेहतर तरीके से प्रबंधित किया जा रहा है | यह बैंक विकसित रूप से व्यापक श्रेणी वाले ग्राहकों को सभी प्रकार के अनुकूल उत्पाद प्रदान कर रहा है |

इसी तरह से बचत खाता भी कर्नाटक बैंक का एक उत्पाद है, जिसे आदर्श रूप से आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है | अगर आप कर्नाटक बैंक में बचत खाता खुलवाना चाहते है, तो खाता खुलवाने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते है, इस लेख में आपको कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले तथा जरूरी डॉक्यूमेंट बता रहे है |
इंडसइंड बैंक में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले
कर्नाटक बैंक से जुड़ी जानकारी (Karnataka Bank Information)
कर्नाटक बैंक की स्थापना 18 फ़रवरी वर्ष 1924 में हुई थी | इस बैंक को दक्षिण क्षेत्र की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था | बैंकिंग व्यवसाय को करने के लिए 4 अप्रैल 1966 को कर्नाटक बैंक को लाइसेंस प्राप्त हुआ था | इसी वर्ष देनदारियों और हुबली को अपने कब्जे में लेकर 14 नई शाखाओ का आरम्भ किया था | इसके बाद 1997 में कर्नाटक बैंक ने विदेशी मुद्रा उद्योग और कृषि वित्तपोषण के लिए विशेष शाखाओ की स्थापना की, और 2002 में कार्पोरेशन बैंक से समझौता कर ATM साझा किया | 31 मार्च 2020 तक कर्नाटक बैंक की पूरे देश में 848 बैंक शाखाएं, 1026 ATM, 454 कैश रिसाइकलर और एक एक्सटेंशन काउंटर सेवाए प्रदान कर रहे है |
कर्नाटक बैंक द्वारा बचत खाते के प्रकार (Karnataka Bank Types of Savings Account)
- एसबी जनरल बचत खाता :- एसबी बचत खाते के नाम से ही पता चलता है, कि इसे आम जनता तक कई लाभों को पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है | ग्राहक कर्नाटक बैंक की किसी भी नजदीकी शाखा में जाकर नकद निकासी का लाभ ले सकता है | इसमें बैंक अपने ग्राहक को एक SMS अलर्ट की भी सुविधा देता है | इसके अलावा एसबी जनरल बचत खाते के साथ मुफ्त डेबिट कार्ड, मासिक ई-स्टेटमेंट और नामांकन की सुविधा उपलब्ध है | एसबी जनरल बचत खाते से परेशानी मुक्त लेनदेन करने के लिए आप मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग का सहारा ले सकते है, और बैंक के अंदर ही मुफ्त में फंड ट्रांसफर कर सकते है |
- केबीएल एसबी वेतन योजनाएं :- इस कर्नाटक बैंक बचत खाते को खासकर वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए बनाया गया है, जिसमे वेतनभोगी व्यक्ति बैंक की किसी भी शाखा में जाकर बैंकिंग जरूरतों को पूरा कर सकता है | इस तरह के खाते का संचालन न्यूनतम राशि के बिना भी किया जा सकता है, तथा खरीद सुरक्षा के लिए ग्राहक को एक नि:शुल्क डेबिट कार्ड के साथ असीमित ATM लेन-देन की सुविधा दी गई है | इसके अलावा 10 लाख रूपए तक व्यक्तिगत दुर्घटना-मृत्यु बिमा कवर भी प्रदान करता है |
- केबीएल एसबी वेतन योजना में तीन भिन्नताएं शामिल है, जैसे कार्यकारी, प्राइम और क्लासिक| इनकी क्रेडिट राशि इस प्रकार है :-
तीसरा | कार्यकारी | प्रधान | क्लासिक |
प्रत्येक माह का न्यूनतम वेतन | 1 लाख रूपए | 30 हज़ार रूपए | 5 हजार रूपए |
मासिक औसत शेष राशि | शून्य | शून्य | शून्य |
- केबीएल वनिता बचत खाता :- इस बचत खाते को महिलाओ को उनकी बचत को प्रोत्साहित करने के लिए तैयार किया गया है | इस बचत खाते को न्यूनतम 18 वर्ष की आयु वाली महिलाए खुलवा सकती है, और सिर्फ महिलाओ के लिए संयुक्त खाते की अनुमति है | इस खाते के साथ बैंक मुफ्त में मोबाइल बैंकिंग एप प्रदान करता है, जैसे :- अपना एप, पासबुक, केबीएल मोबाइल, भीम केबीएल UPI एप | इंटरनेट बैंकिंग के साथ केबीएल वनिता बचत खाताधारकों को मुफ्त नकद जमा करने की सुविधा |
- केबीएल तरुण बचत खाता :- कर्नाटक बैंक में इस बचत खाते को विशेषकर 18 से 25 वर्ष की आयु वाले छात्रों के लिए तैयार किया गया है | यह एक जीरो बैलेंस बचत खाता भी है, जिसमे छात्रों को न्यूनतम शेष राशि बनाए रखने की जरूरत नहीं है| यह बचत खाता बहुत ही सरल प्रक्रिया के साथ खोला जा सकता है | इसमें आपको दैनिक निकासी के लिए सीमा के साथ मुफ्त में डेबिट कार्ड मिलता है, जिसमे 25 हज़ार रूपए की ऑनलाइन खरीद और साथ ही 30 हज़ार रूपए तक विवरण शुल्क, परीक्षा शुल्क और शिक्षण शुल्क के लिए डिमांड ड्राफ्ट की सुविधा |
- केबीएल किशोर बचत खाता :- इस तरह का बचत खाता 10 वर्ष से लेकर 18 वर्ष की आयु वाले छात्रों के लिए है | इसमें भी मिनिमम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं होती है| केबीएल किशोर बचत खाते को सरल प्रक्रियाओं के साथ खोला जा सकता है | इसमें डेबिट कार्ड से 10 हज़ार रूपए की दैनिक नकद निकासी सीमा और ऑनलाइन खरीद पर 5 हज़ार रूपए तक माता-पिता को मुफ्त में फंड ट्रांसफर करने की सुविधा | इसके साथ ही छात्र के लिए विवरण शुल्क, शिक्षण शुल्क, परीक्षा शुल्क और मुफ्त में डिमांड ड्राफ्ट की सुविधा |
- विशेषाधिकार बचत खाता :- कर्नाटक बैंक ने ग्राहकों की विभिन्न वित्तीय आवश्यकताओ को ध्यान में रखते हुए कई विशेषाधिकार बचत खाते को तैयार किया है | इसमें से आप उन खातों को चुन सकते है, जो आपके लिए अनुरूप हो :-
- केबीएल बीमा लिंक्ड बचत खाता :- यह एक तरह का आईएलएसबी बचत खाता है, जो बैंक की कीमत पर ग्राहक को इमरजेंसी भर्ती या दुर्घटना के लिए बीमा कवर देता है |
केबीएल बीमा लिंक्ड बचत खाते के लाभ :-
- यह खाता दुर्घटना बीमा को कवर करता है |
- बैंक कीमत पर 2 लाख रूपए तक दुर्घटना होने पर अस्पताल में भर्ती व् खर्चो पर अधिकतम प्रतिपूर्ति के लिए बैंक कीमत 10 हज़ार रूपए |
- खाता खुलने के 31 वे दिन से बीमा कवर शुरू |
- संयुक्त खाता में पहले खाताधारक को ही कवर दिया जाएगा |
- खाताधारक को मुफ्त प्लेटिनम कार्ड |
विवरण | विवरण |
मासिक औसत बचत खाता शेष राशि | मेट्रो व् शहरी शाखाओ के लिए 15 हज़ार रूपए तथा अर्ध शहरी व् ग्रामीण शाखाओ के लिए मासिक औसत राशि 10 हजार रूपए | |
पात्रता | इसमें नए व् मौजूदा दोनों ही एसबी खाते पात्र है | |
आरबीएल बैंक में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले
केबीएल बीमा लिंक्ड बचत खाते के अन्य उत्पाद :-
विशेषताएं | एसबी मनी नीलम | एसबी मनी रूबी | एसबी मनी प्लेटिनम |
प्रयोजन | कई मुफ्त सुविधाए | अधिकतम लाभ युक्त योजना | कई बैंकिंग सुविधाए |
मासिक औसत शेष राशि | 10 हजार रूपए | 1 लाख रूपए | 3 लाख रूपए |
व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर | पहले खाताधारक को 2 लाख रूपए | पहले खाताधारक को 10 लाख रूपए | पहले खाताधारक को 10 लाख रूपए |
फ्री डिमांड ड्राफ्ट | प्रतिमाह 50 हजार रूपए | प्रति माह 20 ड्राफ्ट | असीमित |
- एसबी छोटा खाता :- यह एक नो-फ्रिल्स स्माल अकॉउंट है | इसमें खाताधारक कुछ रूपए तक ही शेष रख सकता है, और अपने खाते में अधिकतम 50 हज़ार रूपए ही रख सकते है| वित्तीय वर्ष में 1 लाख रूपए से अधिक राशि न हो, तथा एक महीने में कुछ निकासी राशि हस्तांतरण की कुल राशि से कम होनी चाहिए| एसबी स्मॉल अकॉउंट में 10 हज़ार रूपए की निकासी केवल निकासी पर्ची द्वारा ही की जाएगी |
- एसबी सुगम बचत खाता :- कर्नाटक बैंक का यह एक बुनियादी नो-फ्रिल्स बचत खाता है, जो एक बड़ी आबादी वाले वर्ग के लिए सुलभ इरादा रखता है | कोई भी व्यक्ति एसबी सुगम योजना खुलवा सकता है | इस खाते की सबसे अच्छी बात यह है, इसमें न्यूनतम बैलेंस की जरूरत नहीं है| आप प्रत्येक माह 4 मुफ्त निकासी कर सकते है| एसबी सुगम बचत खाते के साथ ग्राहक को नामांकन, डेबिट कार्ड, चेक बुक और पासबुक की सुविधा दी जाती है |
कर्नाटक बैंक ऑनलाइन जीरो बैलेंस अकॉउंट के लाभ और विशेषताएं (Karnataka Bank Online Ziro Balance Account Benefits and Features)
- कर्नाटक बैंक में ऑनलाइन खुलवाए गए खाते में आप किसी भी शाखा से अपने खाते में नकद जमा कर सकते है |
- किसी भी शाखा से नकद आहरण |
- SMS अलर्ट की सुविधा |
- मासिक ई-स्टेटमेंट मुफ्त |
- प्रति वर्ष 25 पेज वाली चेक बुक नि:शुल्क |
- RTGS / NEFT / IMPS के द्वारा सबसे तेज फंड ट्रांसफर की सुविधा |
- योग्य खाताधारको को मुफ्त में वीजा/ रूपे क्लासिक डेबिट कार्ड या EMV चिप कार्ड |
- इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग की सुविधा बिल्कुल फ्री |
- केबीएल एमपासबुक, केबीएल मोबाइल और केबीएल यूपीआई ऐप का इस्तेमाल मुफ्त में करे |
- खाताधारक किसी भी शाखा में जाकर अपने खाते से आईएमपीएस / RTGS / NEFT द्वारा फंड ट्रांसफर कर सकते है |
- फ्री डिमांड ड्राफ्ट |
- नामांकन की सुविधा |
- किसी भी शाखा में चेक का संग्रहण |
- खाता स्थानांतरण की सुविधा |
- मुफ्त में मिस कॉल द्वारा खाते की जानकारी प्राप्त करने की सुविधा |
- बैलेंस पूछताछ के लिए 1800 425 1445 द्वारा SMS प्राप्त और मिनी स्टेटमेंट के लिए 1800 425 1446 |
- 24×7 ग्राहक सेवा की सुविधा |
कर्नाटक बैंक ऑनलाइन बचत खाते के लिए डाक्यूमेंट्स (Karnataka Bank Online Savings Account Documents)
- आधार कार्ड (Aadhar Card)
- पैन कार्ड (Pan Card)
- स्मार्ट फ़ोन |
- फ़ास्ट इंटरनेट |
कर्नाटक बैंक बचत खाते की ब्याज दर (Karnataka Bank Savings Account Interest Rate)
औसत मिनिमम राशि | ब्याज दर |
1 लाख रूपए की राशि पर | 2.75% |
1 लाख रूपए से ऊपर और 10 लाख रूपए तक | 2.75% |
10 लाख रूपए से ऊपर 50 लाख रूपए तक | 2.75% |
50 लाख रूपए से 1 करोड़ रूपए तक | 3.50% |
1 करोड़ रूपए से ऊपर की राशि पर | 4.50% |
कोटक महिंद्रा बैंक में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले
कर्नाटक बैंक ऑनलाइन बचत खाता खुलवाए (Karnataka Bank Open Online Savings Account)
- कर्नाटक बैंक में ऑनलाइन बचत खाता खुलवाने के लिए आपको पहले कर्नाटक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट https://karnatakabank.com/digital-banking पर जाना होता है |

- कर्नाटक बैंक की वेबसाइट के होम पेज पर आपको PERSONAL का लिंक दिखाई देगा, इस पर जाने के बाद आपको Savings Account पर जाना होगा |
- Savings Account में आपको Online Account के प्रकार दिखाई देंगे, इसमें आप जिस ऑनलाइन अकॉउंट को खुलवाना चाहते है, उस पर क्लिक करे |
- आप जिस अकॉउंट पर क्लिक करेंगे, आपके सामने उस अकॉउंट से जुड़ी जानकारी आ जाएगी |
- इसी पेज में आपको Apply Now का लिंक मिलेगा, इस लिंक पर जाए |

- आप एक नए पेज में आएँगे, जिसमे आपको अकॉउंट ओपन करने के स्टेप दिखाई देंगे, और नीचे आपको Apply for Instant SB Account Online का लिंक मिलेगा, इस पर क्लिक करे |

- अब आपको SB Insta Account के प्रकार जैसे :- SB General, KBL Vanitha, SB Money Sapphire, SB Money Ruby, SB Money Platinum, KBL Tarun, KBL SB Salary Schemes और KBL ILSB (Insurance Linked SB) दिखाई देंगे |

- आप SB General के लिंक पर क्लिक करे, आपको अकॉउंट से जुड़ी Eligibility, FEATURES & BENEFITS और MONTHLY AVERAGE BALANCE के बारे में जानकारी दिखाई देगी |

- इसे पढ़ने के बाद Proceed पर क्लिक करे |
- आपके सामने Consent का पेज आएगा, इसमें आपको कुछ टर्म एंड कंडीशन को पढ़कर निचे बने बॉक्स में टिक कर Proceed करना है |

- अब आपके सामने कर्नाटक बैंक SB General अकॉउंट खोलने के लिए पहला पेज आ जाएगा, जिसमे Let’s get Started लिखा होगा |

- इस पेज में आपको अपना मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस और नीचे बॉक्स में टिक कर Proceed करना है |
- आपके डालें गए मोबाइल नंबर पर Authentication के लिए एक OTP भेजा जाएगा, इसे यहाँ डालकर आगे बढ़े |
- अब आपके सामने कर्नाटक बैंक SB General अकॉउंट ओपनिंग का पेज खुलकर आ जाएगा, इस पेज में आपको पर्सनल डिटेल, एड्रेस, वार्षिक आय, पसंदीदा शाखा और आधार नंबर डालना होगा |
- इसके अलावा आपको अपने माता-पिता का नाम डालना होता है, और नॉमिनी डिटेल में नॉमिनी व्यक्ति का नाम, आयु और संबंध लिखे |
- इसके बाद आप अपने आवेदन फॉर्म को एक बार ठीक तरह से चेक कर ले, और Submit कर दे |
- आपको Video KYC के लिए डेट चुनना होता है, जिस डेट में आप अपने खाते के लिए वीडियो केवाईसी करना चाहते है |
- कर्नाटक बैंक बचत खाता खुल जाने के पश्चात् आपके कम्युनिकेशन एड्रेस पर आपके खाते से जुड़ी वेलकम किट भेज दी जाएगी, जिसमे आपकी पासबुक, चेक बुक और ATM कार्ड होगा |
- इस तरह से आप कर्नाटक बैंक में ऑनलाइन ही बचत खाता खुलवा सकते है |
यस बैंक में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले
कर्नाटक बैंक में बचत खाता खुलवाने के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करे (Karnataka Bank Open Savings Account Offline)
- कर्नाटक बैंक में ऑफलाइन अकॉउंट खुलवाने के लिए ग्राहक को सबसे पहले कर्नाटक बैंक की नजदीकी शाखा में जाना होता है |
- शाखा में पहुंचने के पश्चात् आवेदक कर्नाटक बैंक के कर्मचारी से संपर्क कर बचत खाता खुलवाने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करे |
- कर्नाटक बैंक बचत खाता आवेदन पत्र को आप ऑनलाइन डाउनलोड करके उसका प्रिंट भी निकाल सकते है|
- आवेदन पत्र को आप कर्नाटक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है |
- बचत खाता आवेदन पत्र प्राप्त कर आप उसे बैंक कर्मचारी की सहायता से अच्छे से भर ले |
- इसके बाद इस आवेदन पत्र के साथ आप जरूर डाक्यूमेंट्स की प्रतिलिपि को संलग्न करे, और बैंक कर्मचारी के पास जमा कर दे |
- बैंक का कर्मचारी आपके बचत खाते को खोल देता है, और आपको आपके खाते से जुड़ी पासबुक प्रदान करता है |
- अब आपको अपने खाते के अनुसार मिनिमम राशि को अपने खाते में जमा करना होता है, जिसके बाद आप अपने खाते को इस्तेमाल कर सकते है |
- कर्नाटक बैंक आपके बचत खाते के ATM और चेक बुक को आपके पते पर डाक द्वारा भेजता है |
- इस तरह से आप कर्नाटक बैंक में ऑफलाइन शाखा में जाकर बचत खाता खुलवा सकते है, और कर्नाटक बैंक की सेवाओ का आनंद ले सकते है |
कर्नाटक बैंक ग्राहक सेवा नंबर (Karnataka Bank Customer Care Number)
- Toll Free :- 1800 425 1444, 1800 572 8031
- Contact Number :- 080-2202 1500
- Email ID :- info@ktkbank.com
FAQ :
कर्नाटक बैंक इंस्टेंट एसबी ऑनलाइन अकॉउंट क्या है ?
इंस्टेंट एसबी ऑनलाइन अकॉउंट एक ऐसा बचत खाता है, जिसे आप कर्नाटक बैंक में बिना शाखा जाए ऑनलाइन खुलवा सकते है| इसमें ऑनलाइन खाता खुलवाने की प्रक्रिया काफी सरल है |
कर्नाटक बैंक में ऑनलाइन अकॉउंट खुलवाने की पात्रता क्या है ?
न्यूनतम 18 वर्ष की आयु वाला कोई भी भारतीय व्यक्ति कर्नाटक बैंक में ऑनलाइन अकॉउंट खुलवाने के लिए आवेदन कर सकता है|
कर्नाटक बैंक ऑनलाइन अकॉउंट वीडियो केवाईसी के लिए कोन-से डाक्यूमेंट्स लगते है ?
कर्नाटक बैंक में ऑनलाइन अकॉउंट खुलवाते समय वीडियो केवाईसी करवाने में लगने वाले डाक्यूमेंट्स इस प्रकार है:-
- ओरिजिनल पैन कार्ड |
- आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर|
- ईमेल आईडी।
- सफेद कागज और उस पर हस्ताक्षर करने के लिए नीला पेन।
क्या वीडियो केवाईसी ही पूर्ण केवाईसी है ?
हां, वीडियो केवाईसी को पूर्ण केवाईसी माना गया है| अगर आपने कर्नाटक बैंक में ऑनलाइन अकॉउंट खुलवाया है, तो आप वीडियो केवाईसी करके फुल केवाईसी कर सकते है, और फिर बिना किसी प्रतिबंध के अपने बचत खाते को इस्तेमाल कर सकते है| वीडियो केवाईसी न सिर्फ मौजूदा स्थिति में चीजों को बेहतर बनाता है, बल्कि सरल तरीके से डिजिटल बैंकिंग अकॉउंट ओपन करने का बढ़िया अनुभव देता है|
सामान्य बचत खाता और केबीएल इंस्टेंट एसबी ऑनलाइन अकॉउंट बचत खाते में क्या अंतर है ?
केबीएल इंस्टेंट एसबी ऑनलाइन अकॉउंट में आप बिना किसी कागजी कार्यवाही या बैंक शाखा में जाए बिना अपने खाते को तुरंत खुलवा सकते है |