J&K बैंक (J&K) में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले

जम्मू और कश्मीर बैंक भारत का एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है, जिसे देश के सबसे पुराने निजी क्षेत्रों वाले बैंको में गिना जाता है | इस बैंक को 1938 में वाणिज्यिक बैंक के रूप में पहचान मिली थी | जम्मू एंड कश्मीर बैंक NSE और BSE की सूची में शामिल है, जिसका कार्पोरेट मुख्यालय श्रीनगर में स्थित है | केंद्र शासित प्रदेशो में जम्मू एंड कश्मीर बैंक एक अग्रणी बैंक के रूप में कार्य करता है |

जम्मू एंड कश्मीर बैंक विभिन्न वर्गो के ग्राहकों की आवश्यकताओ को पूरा करने के लिए बैंकिंग उत्पाद प्रदान कर रहा है | इसके साथ ही आप जम्मू एंड कश्मीर बैंक में बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन अकॉउंट भी खुलवा सकते है, इसके लिए आपको बैंक जाने की भी जरूरत नहीं है | जम्मू एंड कश्मीर बैंक में ऑनलाइन खाता खुलवाने के लिए आपसे पास विशेष जानकारी होनी चाहिए | इस लेख में आपको J&K बैंक (J&K) में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले और जरूरी डॉक्यूमेंट की जानकारी दे रहे है |

नैनीताल बैंक में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले

जम्मू एंड कश्मीर बैंक की जानकारी (Jammu and Kashmir Bank Information)

जम्मू एंड कश्मीर बैंक भारत की एक लोकप्रिय निजी बैंक है | 31 मार्च, 2021 तक इस बैंक की 68.18% हिस्सेदारी जम्मू एंड कश्मीर सरकार के पास थी, तथा 31 जुलाई, 2021 तक जम्मू एंड कश्मीर बैंक के 1386 ATM का नेटवर्क 957 व्यावसायिक इकाइयों में फैला हुआ है | इस बैंक की शाखाएं देश के 18 राज्यों और 4 केंद्र शासित राज्यों में संचालित है | जम्मू एंड कश्मीर बैंक ग्राहकों को परिवहन ऋण, व्यक्तिगत ऋण और बीमा, कार्पोरेट बैंकिंग, खुदरा बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड जैसी बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रहा है |

जम्मू एंड कश्मीर बैंक बचत खाते के प्रकार (J&K Bank Savings Account Types)

डीलक्स बचत खाता (Deluxe Savings Account)

  • निवासी व्यक्ति का एकमात्र या संयुक्त खाता |
  • हिंदू अविभाजित परिवार।
  • 10 वर्ष से अधिक आयु वाला अवयस्क व्यक्ति खाता खोलने के पात्र है, जिसमे अवयस्क को ATM / डेबिट कार्ड भी दिया जाता है |
  • प्रति छमाही में काउंटर से 30 मुफ्त निकासी |
  • प्रति दिन 1 लाख रूपए की नकद निकासी की सीमा और प्रतिदिन डेढ़ लाख रूपए POS लेनदेन के साथ अंतर्राष्ट्रीय डेबिट कार्ड जारी |
  • मुफ्त में इंटरनेट / मोबाइल बैंकिंग सुविधा |
  • न्यूनतम औसत मासिक बैलेंस 5 हज़ार रूपए |
  • औसत मासिक शुल्क न रखने पर GST + 25 रूपए प्रति 100 रूपए की कमी पर या 1250 रूपए प्रति माह + GST |
  • दैनिक उत्पाद के अनुसार ब्याज की गणना |
  • 20 पेज की चेकबुक नि:शुल्क प्रति वर्ष (वरिष्ठ नागरिक के लिए 25 पेज वाली चेक बुक)
  • नामांकन की सुविधा |

सामान्य बचत खाता (General Savings account)

  • निवासी व्यक्ति के लिए एकमात्र या संयुक्त खाता |
  • हिंदू अविभाजित परिवार का सदस्य।
  • कोई भी 10 वर्ष से अधिक आयु वाला अवयस्क व्यक्ति खाता खोलने के पात्र होने के साथ ही एटीएम/डेबिट कार्ड प्राप्त कर सकता है |
  • प्रति छमाही मुफ्त में काउंटर से 30 नकद निकासी |
  • प्रतिदिन ATM से 40 हज़ार रूपए तक निकासी और POS लेनदेन की सीमा प्रति दिन 1 लाख रूपए अंतर्राष्ट्रीय डेबिट कार्ड के साथ |
  • मुफ्त में इंटरनेट / मोबाइल बैंकिंग सुविधा |
  • दैनिक उत्पाद के आधार पर ब्याज की गणना की जाती है, जिसमे तिमाही चक्रवृद्धि भी शामिल है |
  • 20 पेज की चेकबुक नि:शुल्क प्रति वर्ष (वरिष्ठ नागरिक के लिए 25 पेज वाली चेक बुक)
  • नामांकन की सुविधा |
  • औसत मासिक शुल्क एसबी A/C के लिए 1 हज़ार रूपए चेकबुक के बिना |
  • औसत मासिक शुल्क एसबी A/C के लिए 2 हज़ार रूपए चेक बुक की सुविधा के साथ |
  • न्यूनतम औसत मासिक शुल्क न रखने पर शुल्क बिना चेक बुक वाले खाते के लिए 250 रूपए प्रति माह + GST |
  • न्यूनतम औसत मासिक शुल्क न रखने पर शुल्क चेक बुक वाले खाते पर 500 रूपए प्रति माह + GST जुर्माना |

सामान्य लघु खाता (General Small Account)

  • एक या संयुक्त व्यक्ति व् पेंशनर सामान्य लघु खाता खुलवा सकते है |
  • 10 वर्ष की आयु वाला बालक |
  • समाज के सभी वर्गो को बैंकिंग सेवा और वित्तीय समावेशन सुनिश्चित करने के लिए बचत खाते का एक प्रकार है|
  • औसत मासिक राशि सिर्फ 50 रूपए |
  • अधिकतम शेष राशि केवल 50 हज़ार रूपए |
  • एक वर्ष में ज्यादा से ज्यादा 1 लाख रूपए जमा |
  • प्रत्येक माह में किए गए सभी निकासी व् स्थानांतरण का योग 10 हज़ार से अधिक न हो |
  • प्रतिमाह मात्र 4 निकासी की अनुमति |
  • 6 माह तक खाते में 1 हज़ार या उससे अधिक औसत तिमाही राशि बनाए रखने पर चेक बुक की सुविधा उपलब्ध |
  • नामांकन सुविधा |

Karur Vysya Bank में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले

डीलक्स वेतन खाता (Deluxe Salary Account)

  • राज्य व् केंद्र सरकार राज्य के कर्मचारी, स्वायत्त निकाय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और प्रतिष्ठित निजी संस्थान |
  • औसत मासिक राशि 5 हज़ार रूपए |
  • डीलक्स वेतन खाते में औसत मासिक राशि न रखने पर प्रति माह 1250 रूपए + GST |
  • काउंटर से प्रति छमाही 30 निकासी नि:शुल्क |
  • एटीएम से प्रति दिन 1 लाख रूपए की निकासी और POS लेनदेन की सीमा 1.50 लाख रुपये प्रतिदिन के साथ अंतर्राष्ट्रीय डेबिट कार्ड जारी |
  • मुफ्त में इंटरनेट / मोबाइल बैंकिंग सुविधा |
  • 20 पन्ने की नि:शुल्क चेकबुक प्रतिवर्ष तथा वरिष्ठ नागरिक को 25 पन्ने वाली चेकबुक |
  • कुल वेतन पर 50% का अस्थायी ओवरड्राफ्ट, जो अधिकतम 20 हज़ार रूपए और अधिकतम अवधि 1 माह |
  • नामांकन सुविधा |

छात्र बचत बैंक खाता (Student Savings Bank Account)

छात्र बचत खाते को विशेष रूप से गरीबो के उन्मूलन कार्यक्रमों के अंतर्गत छात्रवृति प्राप्त करने और उन्हें बुनियादी बैंकिंग सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है |

  • इस तरह का खाता खुलवाने के लिए ग्राहक को KYC धन शोधन निवारण और मानदंड दिशानिर्देशों के अधीन है |
  • खाते को 50 रूपए या उससे अधिक राशि के साथ खोला जाएगा, किन्तु खाते में खाताधारक को 5 लाख रूपए या उससे अधिक एकल क्रेडिट की अनुमति नहीं होती है |
  • खाते में औसत राशि बनाए रखना जरूरी नहीं और न ही जीरो बैलेंस होने पर कोई जुर्माना लगाया जाएगा |
  • नि:शुल्क डेबिट कार्ड |
  • 18 वर्ष की आयु वाले छात्र को नि:शुल्क 20 पन्नो वाली चेक बुक की सुविधा, तथा 20 से अधिक पेज लेने पर प्रति पेज 2 रूपए का शुल्क देना होगा |
  • मुफ्त Internet Banking / SMS सुविधा |
  • डिमांड ड्राफ्ट और भुगतान आदेश जारी करने या रद्द करने पर 50% की रियायत |
  • एटीएम से एक माह में अधिकतम 4 मुफ्त निकासी |
  • अन्य सुविधाएं जैसे :- NEFT / RTGS, चेक का सग्रंहण, अंतर शाखा स्थानांतरण के बदले सामान्य सेवा शुल्क लिया जाएगा |
  • छात्र बचत बैंक खाता खुलवाने वाले छात्र अन्य कोई जमा खाता खुलवाने के पात्र नहीं होंगे |
  • छात्र बचत खाते को पढ़ाई पूरी होने और 28 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर सामान्य बचत खाते में परिवर्तित किया जाएगा |
  • नामांकन सुविधा उपलब्ध।

सामान्य वेतन खाता (General Salary Account)

  • कोई भी निजी व् सरकारी संस्था, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और प्रतिष्ठित निजी संस्थानों में कार्यरत कर्मचारी|
  • न्यूनतम AMB (Average Monthly Balance) आवश्यक नहीं |
  • प्रति छमाही काउंटर से 30 निकासी मुफ्त |
  • एटीएम से प्रतिदिन 40 हज़ार रूपए की नकद निकासी के साथ प्रतिमाह 1 लाख रूपए का प्रतिदिन POS लेनदेन के साथ अंतर्राष्ट्रीय डेबिट कार्ड जारी |
  • मुफ्त Internet Banking / M – Banking की सुविधा |
  • दैनिक उत्पाद पर तिमाही चक्रवृद्धि ब्याज की गणना |
  • प्रतिवर्ष 20 पेज की नि:शुल्क चेकबुक |
  • कुल वेतन की आधी राशि का अस्थायी ओवरड्राफ्ट सुविधा एक माह में अधिकतम 1 लाख रूपए |
  • नामांकन सुविधा उपलब्ध।

कर्नाटक बैंक में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले

बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट (Basic Saving Bank Deposit)

बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट बैंकिंग उत्पाद को कमजोर और कम आय वाले वर्गो को सस्ते में बुनियादी बैंकिंग सेवाएं देने के लिए तैयार किया गया है |

  • छात्र, गृहिणियां, बेरोजगार युवा, विक्रेता, कारीगर और छोटा दुकानदार जम्मू एंड कश्मीर बैंक में बेसिक सेविंग अकॉउंट खुलवा सकता है |
  • खाता खोलने की प्रारंम्भिक जमा राशि 50 रूपए होगी |
  • न्यूनतम राशि रखे बिना ही खाता के परिचालन की अनुमति |
  • जीरो बैलेंस खाते पर कोई जुर्माना नहीं |
  • फ्री डेबिट कार्ड |
  • प्रति वर्ष 20 पन्ने की नि:शुल्क चेक बुक और अधिक पेज लेने पर 2 रूपए प्रति पेज |
  • मुफ्त Internet Banking / SMS सुविधा |
  • एक महीने में एटीएम से अधिकतम 4 नकद निकासी |
  • अन्य सुविधाएं जैसे :- RTGS / NEFT, चेक का सग्रंहण, अंतर शाखा स्थानांतरण के बदले सामान्य सेवा शुल्क लिया जाएगा |
  • खाते के साथ स्मार्ट कार्ड की पेशकश नहीं |
  • बुनियादी बचत खाता खुलवाने वाला व्यक्ति कोई अन्य बचत खाता खुलवाने के पात्र नहीं होगा, और यदि किसी व्यक्ति का कोई मौजूदा बचत खाता है, तो उसे बुनियादी बचत खाता खोलने की तिथि से 30 दिनों के अंदर उसे बंद करवाना अनिवार्य है |

बचत बैंक खाता-सरकारी विभाग (Saving Bank Account-Government Departments)

  • इस तरह के बचत खाते को सभी केंद्रीय राज्य सरकार, विभाग, अन्य सरकार व् उपक्रम / निगम को आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुरूप खोला जाएगा |
  • न्यूनतम राशि अनिवार्य नहीं है, और न ही कोई दंडात्मक शुल्क लिया जाएगा |
  • TT / DD / MT, चेक संग्रह, MICR चेक बुक और एट पार की सुविधा |
  • जम्मू – कश्मीर और लद्दाख जैसे केंद्र शासित प्रदेश में सेवानिवृत कर्मचारियों को सेवांत लाभ के साथ सममूल्य की सुविधा दी जाएगी, तथा डाक व्यय और जेब खर्च को वास्तविकता के अनुसार वसूला जाता है |
  • निःशुल्क E-Banking / M-Banking की सुविधा।

पेंशन खाता (Pension Account)

  • जम्मू-कश्मीर और लद्दाख राज्य के कार्यरत सभी पेंशन भोगी |
  • औसत मासिक राशि की जरूरत नहीं |
  • न्यूनतम राशि न होने पर कोई शुल्क नहीं |
  • M-Banking और Internet Banking की सुविधा मुफ्त में |

प्रीमियम बचत खाता (Premium Savings Account)

  • औसत मासिक शेष राशि 1 लाख रूपए |
  • औसत मासिक बैलेंस पर गैर-रखरखाव शुल्क प्रति 1 हज़ार रूपए पर 10 रूपए प्रतिमाह + GST |
  • प्रतिमाह 5 मुफ्त में नकद निकासी, इसके बाद निकासी करने पर 20 रूपए शुल्क लिया जाएगा |
  • पहला गोल्ड डेबिट कार्ड जारी मुफ्त में जारी तथा डुप्लीकेट कार्ड जारी करने पर 150 रूपए + GST|
  • गोल्ड डेबिट कार्ड का वार्षिक नवीनीकरण शुल्क शून्य है |
  • गोल्ड डेबिट कार्ड से प्रतिदिन 75 हज़ार रूपए की नकद निकासी | 
  • प्रतिदिन मर्चेंट / POS उपयोग पर डेढ़ लाख रूपए की सीमा |
  • 3 लाख रूपए की सीमा वाला प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड जारी करने पर कोई शुल्क नहीं |
  • प्रथम वर्ष छोटे लॉकर पर 50% की छूट |
  • NEFT / RTGS द्वारा नि:शुल्क विप्रेषण |
  • निःशुल्क 200 पन्नो की चेकबुक प्रति वर्ष |
  • 30 लाख रूपए तक नि:शुल्क डिमांड ड्राफ्ट |
  • प्रतिवर्ष निःशुल्क 25 भुगतान आदेश |
  • चेक संग्रहण शून्य |
  • नि:शुल्क SMS / E-Mail अलर्ट |
  • 5 लाख रूपए तक मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर |

इंडसइंड बैंक में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले

गुलाबी बचत योजना वेरिएंट (Pink Savings Scheme Variants)

महिलाओं के लिए जे एंड के बैंक पिंक प्लेटिनम बचत योजना :-

  • औसत मासिक बैलेंस 5 लाख रूपए तथा प्रत्येक माह रख-रखाव शुल्क 2500 रूपए + GST |
  • प्रत्येक माह 5 मुफ्त नकद निकासी उसके बाद प्रति निकासी शुल्क 20 रूपए |
  • 10 लाख रूपए के लेन-देन तक 5 मुफ्त लेन-देन, इसके बाद सामान्य सेवा शुल्क लिया जाएगा |
  • नि:शुल्क डेबिट कार्ड |
  • गोल्ड डेबिट कार्ड से 1 लाख रूपए की नकद निकासी तथा POS / मर्चेंट उपयोग पर 2 लाख रूपए तक शुल्क |
  • गोल्ड डेबिट कार्ड से 30 मुफ्त में लेन-देन (ऑन-अस) तथा 5 मुफ्त लेन-देन (ऑफ़-अस )|
  • 8 लाख रूपए की सीमा वाला प्लेटिनम डेबिट कार्ड, जारी होने पर कोई शुल्क नहीं |
  • चेक बुक, असीमित डिमांड ड्राफ्ट, भुगतान आदेश असीमित, संग्रह शुल्क की जाँच नि:शुल्क |
  • 50 लाख रूपए तक मृत्यु दुर्घटना बीमा कवर |
  • दुर्घटना मृत्यु बीमा की पात्रता 18 से 65 वर्ष |

महिलाओं के लिए जे एंड के बैंक पिंक सिल्वर सेविंग स्कीम

महिलाओं के लिए जेएंडके बैंक पिंक गोल्ड सेविंग स्कीम

महिलाओं के लिए जेएंडके बैंक पिंक सिल्वर सेविंग सैलरी स्कीम

जम्मू एंड कश्मीर ऑनलाइन सेविंग अकॉउंट डाक्यूमेंट्स (Jammu and Kashmir Online Saving Account Documents)

पहचान संबंधित डाक्यूमेंट्स :-

  • पासपोर्ट |
  • आधार कार्ड |
  • पैन कार्ड |
  • मतदाता पहचान पत्र |
  • सरकार द्वारा प्रमाणित फोटो लगा हुआ पहचान पत्र |
  • ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक |

निवास संबंधित डाक्यूमेंट्स :-

  • मतदाता पहचान पत्र |
  • आधार कार्ड |
  • आधिकारिक ड्राइविंग लाइसेंस |
  • बिजली बिल या फोन का बिल |
  • बैंक खाता विवरण |

जम्मू एंड कश्मीर बचत खाता मिनिमम बैलेंस (Jammu and Kashmir Savings Account Minimum Balance)

जम्मू एंड कश्मीर बचत खाते का प्रकारन्यूनतम राशि
डीलक्स बचत खाता5 हज़ार रूपए|
सामान्य बचत खाता1 हज़ार रुपये बिना चेक बुक के और 2 हज़ार रुपये चेक बुक के साथ|
सामान्य लघु खाता50 रूपए
छात्र बचत बैंक खाताशून्य
मूल बचत बैंक खाताशून्य
बचत बैंक खाता – सरकारी विभागशून्य

आरबीएल बैंक में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले

जम्मू एंड कश्मीर बैंक में ऑनलाइन सेविंग अकॉउंट कैसे खुलवाए (Jammu and Kashmir Bank Open Online Savings Account)

  • जम्मू एंड कश्मीर में ऑनलाइन अकॉउंट खुलवाने के लिए पहले आप जम्मू एंड कश्मीर की आधिकारिक वेबसाइट https://www.jkbank.com/index.html पर जाए |
  • जम्मू एंड कश्मीर वेबसाइट के होम पेज पर आपको PERSONAL के टैब में जाकर Personal Accounts के सेक्शन पर जाना होगा |
  • इसके बाद आपके सामने जम्मू एंड कश्मीर बैंक बचत खाते के प्रकार खुलकर आ जाएंगे |
  • अब यहाँ पर आप उस अकॉउंट के लिंक पर क्लिक करे जिस अकॉउंट को आप खुलवाना चाहते है |
  • आपके सामने अकॉउंट से जुड़ी जानकारी जैसे :- ELIGIBILITY और FEATURES & BENEFITS खुलकर आ जाएंगे, इन्हे पढ़े और Apply Now पर क्लिक करे | 
  • आपके सामने जम्मू एंड कश्मीर बचत खाते का आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा, जिसमे आपको व्यक्तिगत जानकारी जैसे :- अपना नाम, ई-मेल एड्रेस, मोबाइल नंबर, एड्रेस, लोकेशन, ब्रांच और फैसिलिटी चुने और कैप्चा कोड भरकर Submit कर दे |
  • इसके बाद आपका आवेदन फॉर्म जम्मू एंड कश्मीर बैंक की नजदीकी शाखा में पहुंच जाएगा |
  • अब बैंक का कर्मचारी आपके द्वारा आवेदन पत्र में दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करेगा, और आपसे कुछ जानकारी लेगा |
  • सभी प्रक्रिया सफल होने के बाद जम्मू एंड कश्मीर बैंक की नजदीकी शाखा में आपके बचत खाते को खोल दिया | जाएगा, और आप नजदीकी शाखा में जाकर अपने खाते से जुड़ी राशि जमा करे, तथा अपने खाते की पासबुक प्राप्त कर ले |
  • इस तरह से आप जम्मू एंड कश्मीर बैंक में ऑनलाइन खाता खुलवा सकते है |

जम्मू एंड कश्मीर बैंक ग्राहक सेवा नंबर (Jammu and Kashmir Bank Customer Care Number)

  • Contact Centre :- 1800 890 2122
  • Customer Care :- 0194-2481999
  • E-banking / Mobile banking / UPI :- 1800 890 2122
  • ATM Helpdesk :- +91-194-2713333
  • Debit/Credit Cards :- 1800 890 2122 (Toll Free), 0194 – 2482463, 2486424
  • Inbound International Voice Services :- +91 194 2713434, +91 194 2713435 & +91 194 2481936
  • NEFT Services :- +91-194-2502674

FAQ :

क्या जम्मू एंड कश्मीर बैंक सरकारी है?

नहीं, जम्मू एंड कश्मीर बैंक सरकारी बैंक नहीं है, यह भारत का एक पुराना निजी बैंक है|

क्या जम्मू एंड कश्मीर बैंक में ऑनलाइन अकॉउंट खुलवा सकते है?

हां, जम्मू एंड कश्मीर बैंक में कोई भी बचत खाता ऑनलाइन खुलवा सकते है|

क्या जम्मू एंड कश्मीर में जीरो बैलेंस अकॉउंट खुलवाया जा सकता है?

हां, जम्मू एंड कश्मीर बैंक में ऑनलाइन ही जीरो बैलेंस अकॉउंट खुलवाया जा सकता है|

जम्मू एंड कश्मीर बैंक की स्थापना कब हुई?

01 अक्टूबर वर्ष 1938 में जम्मू एंड कश्मीर बैंक की स्थापना हुई थी|

कोटक महिंद्रा बैंक में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले