इंडियन बैंक भारत के बड़े बैंको में सांतवे स्थान पर मौजूद है | 15 अगस्त 1907 में इस बैंक की स्थापना की गई थी | इंडियन बैंक एक सार्वजनिक बैंक है, जिसका मुख्यालय चेन्नई (मद्रास) में है | इस बैंक के पास तक़रीबन 10 करोड़ ग्राहक है, जिन्हे यह बैंक बचत खातों की एक विस्तृत सुविधा प्रदान करता है | यह व्यक्तियों को उनके धन को सुरक्षित रूप से जमा करने और उस धन पर ब्याज अर्जित करने की सुविधा प्रदान कर रहा है | लोगो की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इंडियन बैंक ने ऑनलाइन अकॉउंट की सुविधा को भी जारी किया है, ताकि लोग बिना बैंक जाए भी ऑनलाइन डिजिटल माध्यम से अपना खाता खुलवा सके| इस तरह के ऑनलाइन खुलवाए गए खाते में आवेदक को न्यूनतम राशि भी रखने की जरूरत नहीं होती है |

वर्तमान समय में बैंक अकॉउंट खोलने की बात करे तो आप ऑनलाइन के माध्यम से घर बैठे ही अपना बचत खाता खुलवा सकते है, क्योकि तक़रीबन सभी बैंको ने ऑनलाइन बैंक अकॉउंट खोलने के विकल्प दिए गए है, इसी तरह से आप इंडियन बैंक में भी ऑनलाइन ही अपना खाता खुलवा सकते है | ऑनलाइन खुलवाए गए खाते में भी आपको मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और अन्य सुविधाए मिल जाती है | अगर आप भी इंडियन बैंक में ऑनलाइन अकॉउंट खुलवाना चाहते है, तो इस लेख में आपको इंडियन बैंक (Indian Bank) में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले तथा जरूरी डॉक्यूमेंट के बारे में जानकारी दी जा रही है |
बैंक ऑफ़ बड़ोदा में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले
इंडियन बैंक (Indian Bank)
इंडियन बैंक भारत का एक प्रमुख बैंक है, जिसकी स्थापना वर्ष 1907 में की गई थी | इस बैंक का मुख्यालय भारत के चेन्नई शहर में स्थित है | इंडियन बैंक की पूरे भारत में तक़रीबन 6 हज़ार से अधिक शाखाए और 5500 से अधिक ATM नकद निकासी और नकद जमा मशीने स्थापित है | यह बैंक 41 हज़ार 620 कर्मचारियों के साथ 100 मिलियन से भी अधिक ग्राहकों को बैंकिंग सेवाए प्रदान कर रहा है, जिस वजह से इसे शीर्ष प्रदर्शन करने वाली बैंको में गिना जाता है | इंडियन बैंक ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान रखते हुए उन्हें कई लाभों के साथ अनेक प्रकार के बचत खाते प्रदान कर रहा है | यह बैंक आकर्षक ब्याज दर के साथ कई सारी अन्य सुविधाए जैसे :- मुफ्त ATM कार्ड, नेट बैंकिंग और पासबुक प्रदान करता है | इंडियन बैंक में अगर हम खाता खुलवाने की बात करे, तो यह बैंक 8 अलग-अलग तरह के खाते खुलवाने की सुविधा प्रदान कर रहा है, जो इस प्रकार है :-
इंडियन बैंक बचत खाते के प्रकार (Indian Bank Savings Account Types)
बचत खाता (Saving Account)
यह एक सामान्य बचत खाता होता है | आमतौर पर लोग इसी बचत खाते को खुलवाते है, जिसमे उन्हें मिनिमम राशि रखने की भी जरूरत नहीं होती है | इस तरह के खाते में मिलने वाली सुविधाए इस प्रकार है:-
- इस बचत खाते में खाता धारक को प्रति वर्ष मुफ्त में 2 चेक बुक प्रदान की जाती है |
- इसमें खाताधारक में मुफ्त में ही चेक संग्रह करने की सुविधा मिलती है |
- इस तरह के खाते में ग्राहक को NEFT / RTGS के जरिए फंड ट्रांसफर करने की भी सुविधा मिलती है |
- डेबिट कार्ड ATM के माध्यम से प्रतिमाह 50 बार मुफ्त में नकद निकासी करने की सुविधा मिलती है |
मूल बचत खाता (Basic Savings Account)
मूल बचत खाते को गरीबो तक बैंकिंग सुविधाओं को पहुंचाने के लिए खोला गया है | इस तरह के खाते में ग्राहकों को न्यूनतम बैंकिंग सेवा प्रदान की जाती है | इंडियन बैंक ग्राहकों को एक बैंक में एक ही मूल बचत खाते को खोलने की अनुमति देता है | इस तरह का खाता खुलवाने पर ग्राहक को विभिन्न प्रकार के लाभ प्राप्त होते है, जो इस प्रकार है:-
- मूल बचत खाते में ग्राहक को मुफ्त ATM कार्ड दिया जाता है |
- इस बचत खाते का एक लाभ यह है, कि नॉमिनी को भी इस खाते से जोड़ा जा सकता है |
- यदि खाताधारक इंटरसिटी / इंट्रासिटी लेन-देन करता है, तो उसे कोई शुल्क नहीं देता होता है |
- मिनिमम बैलेंस की जरूरत नहीं |
एसबी सिल्वर सेविंग अकॉउंट (SB Silver Savings Account)
इस तरह के खाते को व्यापारी या सेल्फ एम्प्लॉयड व्यक्ति द्वारा ही खुलवाया जाता है, जिसमे दी जाने वाली सुविधाए इस तरह से है:-
- सभी बुनियादी सुविधांए |
- दुर्घटना बीमा 2 लाख रूपए तक |
- 5 हज़ार रूपए के दो मुफ्त डिमांड ड्राफ्ट |
- इस तरह के खाते में ग्राहक को मिनिमम 5 हज़ार रूपए तक बैलेंस बनाए रखना होता है |
प्लैटिनम बचत खाता (SB Platinum Savings Account)
यदि किसी व्यक्ति का टर्नओवर काफी अधिक है, तो उस व्यक्ति के लिए यह खाता काफी लाभकारी है| इस तरह के खाते में मिलने वाली सुविधाए :-
- खाताधारक को मुफ्त में ग्लोबल डेबिट कार्ड की सुविधा देता है |
- 1 लाख रूपए का इनश्योरेंस |
- मेच्योरिटी ब्याज की सुविधा |
- इस तरह के खाते में खाताधारक को ऐसे लाभ प्राप्त होते है, जो किसी अन्य खातों में नहीं मिलते है |
- प्लैटिनम खाते में खाताधारक को मिनिमम बैलेंस बनाए रखना होता है |
छोटा बचत खाता (Small Savings Account)
- किसी तरह की मासिक मिनिमम राशि बनाए रखने की जरूरत नहीं होती है |
- इस खाते में 50 हज़ार रूपए से अधिक राशि नहीं रख सकते है |
- इसमें संयुक्त खाते को खोल सकते है |
स्मार्ट किड बचत खाता (Smart Kid Savings Account)
- इस तरह के खाते को विशेषकर बच्चो के लिए शुरू किया गया है |
- इसमें माता-पिता या अभिभावक को खाते से राशि निकालने की अनुमति होती है |
- यदि खाताधारक की आयु 10 वर्ष से अधिक है, तो उसे डेबिट कार्ड की भी सुविधा प्राप्त हो सकती है |
- इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा का उपयोग करने की अनुमति होती है |
किशोर बचत खाता (Kishore Savings Account)
- इस तरह का खाता 10 वर्ष से 18 वर्ष के मध्य आयु वाले व्यक्ति खुलवा सकते है |
- इस तरह के खाते में व्यक्ति को चेक बुक की सुविधा नहीं दी जाती है |
- इसमें व्यक्ति को RuPay डेबिट कार्ड की सुविधा दी जाती है |
- यह खाता आरंभ में 500 रूपए की राशि के साथ खोला जाता है |
महिला शक्ति बचत खाता (Mahila Shakti Savings Account)
- इस तरह के खाते में खाताधारक को ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी जाती है |
- महिला खाता दो प्रकार का होता है |
- महिला खाते को आधार की सहायता से आसानी से खुलवा सकते है |
- खाताधारक को मुफ्त में RuPay Platinum का डेबिट कार्ड मिलता है |
जनरल एक्स बचत खाता (General X Savings Account)
- खाता खुलवाने के लिए आयु 18 से 40 वर्ष |
- इस खाते में आपको IMPS / NEFT / RTGS से लेनदेन करने पर आपको कोई शुल्क नहीं देना होता है |
- यहाँ पर आपको एक संयुक्त या एकल खाता खोलने की सुविधा मिलती है |
यूको बैंक में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले
कॉर्प बचत खाता (Corp Savings Account)
- इस तरह के खाते की व्यवस्था को वेतनभोगी वर्ग के व्यक्तियों के लिए शुरू किया गया है |
- इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग की मुफ्त सुविधा |
- 60 पेज वाली चेक बुक बिना किसी शुल्क के मिल जाती है |
- प्रत्येक माह 2 RTGS और NEFT लेनदेन की सुविधा मिलती है |
- इसमें आपको न्यूनतम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं होती है |
डिजी बचत खाता (Digi Savings Account)
- यह एक डिजिटल ऑनलाइन बचत खाता है |
- 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका कोई भी भारत का निवासी अपना खाता खुलवा सकता है |
- इसमें कोई संयुक्त खाता नहीं खोल सकते है |
- इस खाते में चेक बुक की सुविधा नहीं दी जाती है |
- इसमें आप ऑनलाइन ही नॉमिनी को अपने खाते से जोड़ सकते है |
सलाम बचत खाता (Salam Savings Account)
- इस खाते को विशेषकर रक्षा कर्मियों के लिए शुरू किया गया है |
- 18 वर्ष आयु वाले व्यक्ति ही इस खाते को खुलवा सकते है |
- न्यूनतम बैलेंस की जरूरत नहीं है |
- इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग की मुफ्त सुविधा |
- कोई प्रारंभिक राशि रखने की जरूरत नहीं |
सम्मान बचत खाता (Honor Savings Account)
- इस तरह का खाता 60 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों के लिए है |
- न्यूनतम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं |
- इस खाते के साथ ही एकल या संयुक्त खाता खोल सकते है |
- मुफ्त SMS एलर्ट की सुविधा |
- अगर आप इस तरह के खाते को बंद करते है, तो आपको कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है |
छात्रों के लिए सरकारी छात्रवृति डिटी बचत खाता (Government Scholarship Deity Savings Account for Students)
- यहाँ पर ग्राहक को चेक बुक नहीं मिलती है |
- दो तरह के खाते खोले जा सकते है |
- मिनिमम बैलेंस की जरूरत नहीं |
एमएसीटी बचत खाता (MACT – Motor Accident Claim Tribunal Savings Account)
- मिनिमम बैलेंस की जरूरत नहीं |
- डेबिट कार्ड नहीं दिया जाता है |
- इसमें बिना कोर्ट अनुमति के पैसे ट्रांसफर नहीं किए जा सकते है |
- नकद निकासी पर्ची या बायो-मेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से राशि निकाली जा सकती है |
- IND PFMS और राज्य सरकार / केंद्र / काउंसलर कार्यालय के लिए बचत खाता |
- बिना किसी शुल्क के चेक बुक की सुविधा मिल जाती है |
- खाते से संबंधित सेवाए नि:शुल्क ही मिल जाती है |
- मिनिमम बैलेंस की जरूरत नहीं |
- SMS अलर्ट की मुफ्त सुविधा |
इंडियन बैंक बचत खाते के लिए न्यूनतम राशि (Indian Bank Savings Account Minimum Amount)
बचत खाते के प्रकार | न्यूनतम राशि |
बचत खाता | गैर चेक खाते के लिए 500 रुपये और चेक ऑपरेशन के लिए 1 हज़ार रूपए| |
मूल बचत खाते के लिए | शून्य |
छोटा बचत खाते के लिए | शून्य |
स्मार्ट किड बचत खाते के लिए | 100 रुपये (चेक ऑपरेशन नहीं) 250 रुपये (चेक ऑपरेशन) |
प्लेटिनम बचत खाते के लिए | 25,000 रुपये |
किशोर बचत खाते के लिए | शून्य |
महिला शक्ति बचत खाते के लिए | 1,000 रुपये |
जनरल एक्स बचत खाते के लिए | 1,000 रुपये |
कॉर्प बचत खाते के लिए | शून्य |
डिजी बचत खाते के लिए | बैंक से संपर्क कर पता करे| |
सलाम बचत खाते के लिए | शून्य |
सम्मान बचत खाते के लिए | शून्य |
सरकारी छात्रवृत्ति डीटी बचत खाता के लिए | शून्य |
MACT (Motor Accident Claim Tribunal) बचत खाते के लिए | कोई शुल्क नहीं | |
केंद्र सरकार / राज्य सरकार / कांसुलर कार्यालय, IND और PFMS बचत खाते के लिए | शून्य |
बैंक ऑफ इंडिया से बिज़नेस लोन कैसे ले
इंडियन बैंक बचत खाते की ब्याज दर (Indian Bank Savings Account Interest Rate)
इंडियन बैंक में बचत खाता खुलवाने पर ग्राहक को कुछ इंटरेस्ट भी मिलता है, मिलने वाला ब्याज राशि के आधार पर तय किया जाता है:-
50 लाख रुपये की बचत जमा राशि पर | सालाना 3% की दर से ब्याज मिलता है| |
50 लाख रुपये से अधिक बचत जमा राशि पर | सालाना 3.50% की दर से ब्याज मिलता है| |
इंडियन बैंक बचत खाते पर शुल्क (Indian Bank Savings Account Charges)
सेवा का प्रकार | शुल्क |
RTGS | 2 लाख रूपए से 5 लाख रूपए की राशि तक RTGS करने पर 25 रूपए + अन्य शुल्क लगते है | 5 लाख रूपए से अधिक राशि RTGS करने पर प्रत्येक पर्ची 50 रूपए + अन्य शुल्क | |
NEFT | 1 लाख रुपये तक NEFT करने पर कोई शुल्क नहीं | 1 लाख के ऊपर और 2 लाख रूपए तक NEFT करने पर प्रति लेनदेन 12 रूपए शुल्क | 5 लाख रुपये की राशि से अधिक NEFT करने पर प्रति लेनदेन 28 रुपये का चार्ज लगता है | |
ATM शुल्क | इंडियन बैंक के ATM से निकासी बिल्कुल मुफ्त तथा अन्य बैंक के ATM पर केवल 5 निकासी निःशुल्क है | |
चेक संग्रह | निःशुल्क |
अकॉउंट क्लोजिंग शुल्क | साधारण बचत खाते पर 51 रूपए गैर व्यक्ति खाते पर 61 रूपए| पेंशनभोगी, विशेष श्रेणी के ग्राहक या वरिष्ठ नागरिको के लिए 40 रूपए क्लोजिंग शुल्क | |
इंडियन बैंक में बचत खाता खुलवाने के लिए डाक्यूमेंट्स (Indian Bank Open Savings Account Documents)
- पते के प्रमाण के लिए :- राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बैंक खाता विवरण, संपत्ति या ITR, बिजली / फ़ोन / पानी का बिल, क्रेडिट कार्ड बिल |
- पहचान प्रमाण के लिए :- पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, नरेगा जॉब कार्ड, सरकार रक्षा पहचान पत्र, सार्वजनिक क्षेत्र में कार्यरत नियोक्ताओं के ID कार्ड, UIDAI द्वारा जारी पत्र |
इंडियन बैंक में बचत खाता खोलने का ऑफलाइन तरीका (Indian Bank Open Savings Account Offline)
- अगर आप इंडियन बैंक में अपना बचत खाता ऑफलाइन तरीके से खोलना चाहते है, तो उसके लिए आपको इंडियन बैंक की नजदीकी शाखा में जाकर अकॉउंट ओपनिंग पत्र लेना होता है |
- इसके अलावा आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी आवेदन पत्र को डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते है |
- इस आवेदन पत्र को लेकर अपना विवरण ठीक तरह से भरे और KYC दस्तावेजों की प्रतिलिपि को संलग्न करे |
- इसके बाद अपनी फोटो और दस्तावेजों को फार्म के साथ जोड़कर जमा कर दे, और उन्हें बैंक द्वारा सत्यापित करवा ले |
- इंडियन बैंक के बैंक कर्मचारी द्वारा आपके दस्तावेजों की जांच की जाती है, तथा खाता ओपन हो जाने पर आपको खाते से जुड़ी किट प्रदान की जाएगी |
- इसके बाद कुछ दिनों में आपको आपके बचत खाते के सक्रीय होने की सूचना प्राप्त हो जाएगी |
- इस तरह से आप इंडियन बैंक में ऑफलाइन तरीके से अपना बचत खाता खुलवा सकते है |
जम्मू एंड कश्मीर बैंक से बिज़नेस लोन कैसे ले
इंडियन बैंक में बचत खाता ऑनलाइन कैसे खुलवाए (How to open savings account online in Indian Bank)
- अगर आप इंडियन बैंक में अपना बचत खाता खुलवाना चाहते है, तो उसके लिए पहले आप इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट https://apps.indianbank.in/videokycweb/ पर जाए |
- इस लिंक पर जाते ही आपके सामने एक पेज आ जाएगा, जिसमे आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज कर कैप्चा कोड फिल कर Submit करना होगा |

- जिसके बाद सत्यापन करने के लिए आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, इस OTP को दर्ज करे और फिर आधार कार्ड को सत्यापित करे |
- अब आप अपनी व्यक्तिगत जानकारियों को भरने और जांचने के पश्चात् फार्म को सबमिट कर दे |
- इसके बाद आवेदक को वीडियो KYC की प्रक्रिया को पूर्ण करना होता है |
- वीडियो KYC करने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक खाली सफ़ेद पेज के साथ काला / नीला पेन होना चाहिए |
- वीडियो KYC की प्रक्रिया करते समय आप बैंक अधिकारी से जुड़े रहेंगे, और Online KYC प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे |
- वीडियो KYC की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात् इंडियन बैंक में आपके खाते को ऑनलाइन ही चालू कर दिया जाता है |
- इस तरह से आप इंडियन बैंक में बचत खाते के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |
इंडियन बैंक वीडियो केवाईसी प्रक्रिया (Indian Bank Video KYC Process)
वीडियो केवाईसी करने के लिए आपको इंडियन बैंक की वेबसाइट पर जाकर वीडियो केवाईसी के ऑप्शन पर जाना होगा| इसके बाद बैंक एग्जीक्यूटिव के साथ आपकी वीडियो कॉल को जोड़ा जाएगा, जिसके बाद आपको अपने डाक्यूमेंट्स ऑनलाइन ही बैंक कर्मचारी को दिखाने होते है | अपने डाक्यूमेंट्स दिखाकर आप Video KYC पूर्ण कर सकते है | आप अपने आधार कार्ड की सहायता से भी KYC कर सकते है, किन्तु इसके लिए आपके बैंक खाते में और आधार में लगा मोबाइल नंबर एक ही होना चाहिए | इसके अलावा E-mail और इंटरनेट बैंकिंग की सहायता से भी अपनी वीडियो KYC की जा सकती है |
इंडियन बैंक ग्राहक सेवा नंबर (Indian Bank Customer Care Number)
- Helpline Number :- 1800-4250-0000
FAQ :
क्या इंडियन बैंक और अलाहाबाद बैंक एक ही बैंक है ?
हाँ, अब इंडियन और अलाहाबाद बैंक को एक ही नाम से जाना जाता है |
क्या NRI व्यक्ति अपना खाता इंडियन बैंक में खुलवा सकता है ?
हाँ, इंडियन बैंक में NRI व्यक्ति भी अपना खाता खुलवा सकते है, जिसके लिए उन्हें NRI Account Opening Form दिया जाता है |
क्या इंडियन बैंक में शून्य राशि वाला खाता खुलवा सकते है ?
जी हाँ, आप इंडियन बैंक में IB Corp SB Account और विकास खाते को शून्य राशि पर खुलवा सकते है |