धनलक्ष्मी बैंक भारत का एक प्रसिद्ध निजी बैंक है | जिसकी स्थापना वर्ष 1927 में हुई थी, तथा कुछ वर्षो में ही यह बैंक भारत के निजी क्षेत्र के बड़े बैंको में गिना जाने लगा | धनलक्ष्मी बैंक का मुख्यालय त्रिशूर में है, जो अब अपने ग्राहकों को कई तरह की बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है | वर्ष 2010 में धन लक्ष्मी बैंक द्वारा की गई रीब्रांडिंग में इसके नाम को बदलकर धनलक्ष्मी बैंक किया गया, तथा अन्य सेवाओं की भी पेशकश शुरू की गई |

इसमें प्लैटिनम और गोल्ड क्रेडिट की सेवा भी शामिल है | अगर आपका खाता धन लक्ष्मी बैंक में नहीं है, और आप अपना खाता धन लक्ष्मी बैंक में खुलवाना चाहते है, तो यहाँ पर आप बिना बैंक जाए भी अपना खाता धनलक्ष्मी बैंक में खुलवा सकते है, तथा ऑनलाइन अपने बचत खाते के लिए आवेदन कर सकते है, और बैंक की सक्रिय सेवाओं का लाभ ले सकते है| इस लेख में आपको धनलक्ष्मी बैंक (Dhanlaxmi Bank) में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले तथा जरूरी डॉक्यूमेंट के बारे में जानकारी दी जा रही है |
सिटी यूनियन बैंक में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले
धनलक्ष्मी बैंक की जानकारी (Dhanlaxmi Bank Information)
धनलक्ष्मी बैंक की काफी कम शाखाए है, जिस वजह से लोग धनलक्ष्मी बैंक में अपना वित्तीय लेन-देन करने से पहले काफी शौच-विचार करते है | किन्तु कम ब्रांच होने के बावजूद यह बैंक ग्राहकों को कई तरह की हाईटेक सुविधांए देने में किसी भी बड़ी बैंक से पीछे नहीं है | अगर हम धनलक्ष्मी बैंक में बचत खाता खुलवाने के बारे में विचार करे तो धनलक्ष्मी बैंक के एक बचत खाते से हमें कई लाभ मिल सकते है | अपने बचत खाते का इस्तेमाल हम अपनी बचत को जमा करने, आसान खरीददारी करने, फंड ट्रांसफर करने और बिलो का भुगतान करने में कर सकते है | धनलक्ष्मी बैंक हमें कई तरह के ऑनलाइन बचत खाते खोलने के विकल्प देता है, जिन्हे व्यक्ति अपनी वरीयताओं के आधार पर चुन सकता है |
धनलक्ष्मी बैंक बचत खाते के प्रकार (Dhanlaxmi Bank Savings Account Types)
धनम जीनियस बचत खाता (Dhanam Genius Savings Account)
इस तरह के खाते को विशेषकर 1 दिन से लेकर 18 वर्ष की आयु वाले बच्चो के लिए शुरू किया गया है, इस खाते में मिलने वाली सुविधाए इस प्रकार है :-
- इसमें खाताधारक को न्यूनतम 1000 रूपए बनाए रखने होते है |
- प्रतिदिन ATM से नकद निकासी 5 हज़ार रूपए तक |
- रोजाना पॉइंट ऑफ़ सेल की सीमा 5 हज़ार रूपए |
- प्रतिमाह 2 नि:शुल्क RTGS / NEFT
- पहली चेक बुक नि:शुल्क |
- काउंटर पर 5 मुफ्त ट्रांजेक्शन |
- अभिभावक के खाते से बच्चे प्रति माह 2 DD / PO की नि:शुल्क सुविधा |
धनम वनिता (Dhanam Vanita)
इस तरह के बचत खाते को विशेषकर महिला सशक्तिकरण और समझदार महिलाओ की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है | धनम वनिता खाता अनेको सुविधाओं से भरा हुआ है, तो ग्राहक को एक बेहतर अनुभव देता है | धनम वनिता खाते में मिलने वाली सुविधाएं इस प्रकार है :-
- इसमें मासिक न्यूनतम 500 रूपए की राशि बनाए रखना होता है |
- 45 दिन के कार्यकाल में 25 हज़ार रूपए स्वीप-इन / स्वीप-आउट की सुविधा तथा FD को 5 हज़ार रूपए के गुणांकों में परिवर्तित किया जाएगा |
- प्रतिदिन ATM से 30 हज़ार रूपए की नकद निकासी तथा वीजा क्लासिक इंटरनेशनल ATM कार्ड की POS लिमिट 50 हज़ार रूपए प्रतिदिन है |
- इंटरनेट बैंकिंग / NEFT / RTGS की नि:शुल्क सुविधा |
- नि:शुल्क डिमांड ड्राफ्ट की सुविधा |
- प्रति तिमाही 20 पेज वाली निशुल्क चेक बुक की सुविधा |
- फ्री इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग |
- SMS बैंकिंग सुविधा |
- फ्री ई-मेल विवरण और ई-मेल अलर्ट |
- प्रतिमाह 5 फ्री ATM ट्रांजेक्शन गैर मेट्रो सिटी में और मेट्रो सिटी में 3 ट्रांजेक्शन फ्री |
एक्सिस बैंक में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले
धनम युवक (Dhanam Yuvak)
इस तरह के बचत खाते को धनलक्ष्मी बैंक में 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष की आयु वाले युवाओ के लिए शुरू किया गया है, ताकि इस उत्पाद का फायदा प्राप्त कर ग्राहक अपना भविष्य उज्जवल बना सके | धनम युवक खाता बेहतर बैंकिंग वाली कई सुविधाओं से भरा हुआ है, जो आपके लिए एक बेहतर बैंकिंग के अनुभव को सुनिश्चित करता है | धनम युवक खाते में मिलने वाली सेवाए इस प्रकार है :-
- न्यूनतम मासिक शेष राशि 1 हज़ार रूपए से कम न हो |
- आप अपने खाते का लाभ देश की किसी भी शाखा से प्राप्त कर सकते है |
- फ्री इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग |
- फ्री डिमांड ड्राफ्ट |
- ATM कार्ड से रोजाना अधिकतम 30 हज़ार रूपए की निकासी |
- POS लिमिट 50 हज़ार रूपए प्रतिदिन |
- फ्री NEFT, RTGS की सुविधा |
- 20 पेज वाली फ्री चेक बुक प्रतिवर्ष |
- SMS बैंकिंग |
- प्रत्येक माह 5 मुफ्त ट्रांजेक्शन गैर मेट्रो शहर के लिए तथा 3 ट्रांजेक्शन मेट्रो शहर के लिए |
- मासिक ई-मेल अलर्ट और ईमेल विवरण मुफ्त |
धनम प्रीमियम बचत खता (Dhanam Premium Savings Account)
- न्यूनतम मासिक जमा राशि 10 हज़ार रूपए |
- वीज़ा क्लासिक इंटरनेशनल डेबिट कार्ड नकद निकासी की सीमा 50 हज़ार रूपए प्रतिदिन |
- POS सीमा 1 लाख रूपए प्रतिदिन |
- प्रतिमाह 10 मुफ्त लेन देन |
- नि:शुल्क 5 NEFT और 5 RTGS प्रतिमाह |
- नेट बैंकिंग से मुफ्त NEFT ट्रांजेक्शन |
- वर्ष में 20 पेज वाली एक चेक बुक मुफ्त |
- इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग नि:शुल्क |
- होम ब्रांच में अनियमित केश डिपाजिट की सुविधा |
- फ्री डिमांड ड्राफ्ट की सुविधा |
- SMS बैंकिंग |
- ईमेल अलर्ट और ईमेल विवरण प्रति माह |
धनम प्रेफ्रेंड सेविंग अकॉउंट (Dhanam Preferred Saving Account)
- वीजा क्लासिक इंटरनेशनल डेबिट कार्ड के साथ रोजाना 50 हज़ार रूपए की नकद निकासी |
- POS की सीमा प्रतिदिन 75 हज़ार रूपए |
- प्रतिमाह 2 मुफ्त NEFT और RTGS की सुविधा |
- नेट बैंकिंग की सुविधा |
- मोबाइल बैंकिंग की सुविधा |
- नेट बैंकिंग के जरिए मुफ्त NEFT और RTGS की सुविधा |
- प्रति वर्ष 20 पेज वाली फ्री चेक बुक |
- होम शाखा में अनियमित नकद जमा |
- मुफ्त डिमांड ड्राफ्ट |
- SMS बैंकिंग |
- ईमेल स्टेटमेंट और ईमेल अलर्ट की सुविधा |
धनम विशेषाधिकार बचत खाता (Dhanam Privilege Savings Account)
- प्रतिदिन 50 हज़ार रूपए की नकद निकासी |
- POS की सीमा 1 लाख रूपए प्रतिदिन |
- अपने बैंक के ATM या अन्य बैंक के ATM से नकद निकासी मुफ्त में |
- 25 NEFT और 25 RTGS की मुफ्त सुविधा प्रतिमाह |
- नेट बैंकिंग के माध्यम से मुफ्त NEFT और RTGS |
- मुफ्त IMPS लेनदेन |
- नेट बैंकिंग की सुविधा |
- मोबाइल बैंकिंग की सुविधा |
- प्रति वर्ष 20 पन्नो वाली चेक बुक मुफ्त |
- होम शाखा में असीमित केश डिपॉज़िट कर सकते है |
- गैर शाखा में अधिकतम 2 लाख रूपए तक नि:शुल्क नकद जमा कर सकते है |
- मुफ्त डिमांड ड्राफ्ट की सुविधा |
- SMS बैंकिंग सुविधा |
- ईमेल विवरण |
- RUPAY PLATINUM डेबिट कार्ड विशेष लाभों के साथ जिसमे 2 वर्ष का मुफ्त डोमेस्टिक लॉउंज, मर्चेंट ऑफर और व्यक्तिगत दुर्घटना कवरेज शामिल है |
धनम + और ++ बचत खाता (Dhanam + and ++ Savings Account)
- बचत खाता बंद करने पर ब्याज में कमी |
- न्यूनतम जमा राशि 5000 रूपए |
- बचत खाता या जमा खाते के लिए मुफ्त चेक बुक |
- आयकर अधिनियम के अनुसार 46 – 91 दिनों में सावधि जमा दर और भुगतान पात्र इकाइयों पर ब्याज की सुविधा |
- सावधि जमा निकासी न्यूनतम 500 रूपए तथा निकटतम अधिक राशि 100 रूपए |
- चेक द्वारा निकासी 500 रूपए और निकटतम अधिक राशि 100 रूपए |
- यदि निवेश की राशि को पहले ही 15 दिनों के भीतर बंद कर दिया जाता है, कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं दिया जाएगा |
बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले
स्मार्ट वेतन बचत खाता (Smart Salary Savings Account)
इस तरह का बचत खाता ग्राहकों को सरल और सुविधाजनक वेतन जमा और प्रबंधन प्रक्रिया प्रदान करने के साथ ही कर्मचारियों को मुफ्त सुविधा, सुरक्षा और सेवा प्रदान करता है | स्मार्ट वेतन बचत खाते के लाभ इस प्रकार है :-
- शाखा में प्रतिमाह 5 RTGS और 5 NEFT करने की मुफ्त सुविधा |
- प्रतिमाह 2 नि:शुल्क बाहरी चेको का संग्रहण |
- 2 डिमांड ड्राफ्ट नि:शुल्क |
- प्रति वर्ष 1 चेक बुक फ्री |
- डेबिट कार्ड |
- कही से भी असीमित बैंकिंग नकद लेन-देन नि:शुल्क |
- औसत मासिक शेष राशि शून्य |
धनम बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (Dhanam Basic Savings Bank Deposit)
यह एक बेसिक बचत खाता है, जो कि जीरो बैलेंस और नो फ्रिल्स अकॉउंट है, यह बुनियादी जमा और निकासी करने वालो को आसान बैंकिंग की सुविधा देता है |
- अन्य बैंक से प्रति माह 4 नि:शुल्क नकद निकासी |
- डेबिट कार्ड |
- असीमित नकद लेनदेन किसी भी बैंक में |
- न्यूनतम खाते की राशि शून्य |
नियमित बचत खाता (Regular Savings Account)
इस तरह का बचत खाता सहज बैंकिंग चैनलों, अखिल भारतीय शाखा नेटवर्क और अन्य बैंको के ATM तक पहुंचने के लिए सुरक्षा और सरलता प्रदान करता है, नियमित बचत खाते के लाभ इस प्रकार है :-
- ATM से नकद निकासी 30 हज़ार रूपए प्रतिदिन |
- POS प्रति दिन 50 हज़ार रूपए |
- डेबिट कार्ड |
- मुफ्त इंटरनेट बैंकिंग |
- मुफ्त मोबाइल बैंकिंग |
- नेट बैंकिंग के जरिए मुफ्त में NEFT और RTGS ट्रांजेक्शन की सुविधा |
- प्रतिवर्ष 20 पन्नो वाली चेक बुक मुफ्त |
- होम ब्रांच से असीमित केश डिपाजिट |
- SMS सुविधा |
- ईमेल विवरण |
- ईमेल अलर्ट |
धनम बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट – स्मॉल (Dhanam Basic Savings Bank Deposit Account – Small)
यह एक सामान्य बैंकिंग सेवा है, जो सभी तरह के लोगो के लिए उपलब्ध है | बेसिक सेविंग अकॉउंट जीरो बैलेंस खाता है, जिसे बुनियादी जमा और निकासी करने वाले लोगो के लिए तैयार किया गया है, इसके लाभ इस प्रकार है :-
- इस खाते में न्यूनतम राशि रखने की आवश्यकता नहीं होती है |
- KYC डाक्यूमेंट्स के आधार पर खाता खुलवा सकते है |
- किसी तरह का रख रखाव शुल्क नहीं |
- डेबिट कार्ड की सुविधा |
धनलक्ष्मी बैंक में ऑनलाइन अकॉउंट खुलवाने के लिए डाक्यूमेंट्स (Dhanlaxmi Bank Online Account Opening Documents)
- पासपोर्ट |
- वैध ड्राइविंग लाइसेंस |
- बैंक द्वारा जारी डेबिट या क्रेडिट कार्ड फोटो सहित |
- मतदाता पहचान पत्र |
- पैन कार्ड नंबर |
- आधार कार्ड नंबर |
- सरकारी संगठन द्वारा जारी पत्र फोटो सहित |
- जीवन बिमा की प्रीमियम रसीद |
बैंक ऑफ़ इंडिया में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले
धनलक्ष्मी बैंक में ऑनलाइन बचत खाता कैसे खोले (Dhanlaxmi Bank Open Online Savings Account)
- धनलक्ष्मी बैंक में ऑनलाइन अकॉउंट खोलने के लिए आपको सबसे पहले धनलक्ष्मी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट https://www.dhanbank.com/ पर जाना होगा |

- यहाँ पर आप Personal Banking के टैब में जाए, और Accounts पर क्लिक करे |
- अकाउंट्स पर जाने के पश्चात आपको बचत खाते के प्रकार जैसे :- Dhanam Genius, Dhanam Vanitha, Dhanam Yuvak, Dhanam Premium, Dhanam Preferred Dhanam Privilege, Dhanam + and ++ Savings Account, Smart Salary Savings Account, Dhanam Basic Savings Bank Deposit, Regular Savings Account और Dhanam Basic Savings Bank Deposit Account – Small के लिंक मिल जाएंगे |

- इसमें से आप जिस तरह के बचत खाते को अपने लिए खोलना चाहते है, उसके लिंक पर क्लिक करे |
- लिंक पर जाने के बाद आपको उस बचत खाते की विशेषताएँ और पात्रता दिखाई देगी, यदि आप दोनों ही चीजों से संतुष्ट और पात्र है, तो आप Apply Now पर क्लिक करे |

- अब आपके सामने Let’s Get Started का एक पेज आएगा, जिसमे आपको अपना Name, Email, Mobile Number, State, City, Preferred Branch और अन्य जानकारियों को भरना होगा, और कैप्चा कोड फील करके Submit कर दे |

- इस तरह से आपका आवेदन धनलक्ष्मी बैंक के पास पहुंच जाता है, और बैंक के कर्मचारी आपसे संपर्क कर वीडियो KYC द्वारा आपके डाक्यूमेंट्स को वेरीफाई करेंगे |
- वीडियो केवाईसी सफल होने पर धनलक्ष्मी बैंक में आपके बचत खाते को खोल दिया जाएगा, तथा ATM Card, पासबुक और चेकबुक आपके स्थाई पते पर भेज दी जाएगी |
- इस तरह से आप धनलक्ष्मी बैंक में बचत खाते के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले
धनलक्ष्मी बैंक ग्राहक सेवा नंबर (Dhanlaxmi Bank Customer Care Number)
- Customer Care Number :- 044 42 41 30 00
- Email ID :- customercare@dhanbank.co.in
FAQ :
क्या धनलक्ष्मी बैंक में जीरो बैलेंस बचत खाता खुलवा सकते है ?
हां, धनलक्ष्मी बैंक में जीरो बैलेंस बचत खाता खुलवाया जा सकता है |
धनलक्ष्मी बैंक में बचत खाता खुलवाने पर मिलने वाली मुफ्त सुविधाए क्या है ?
धनलक्ष्मी बैंक बचत खाता खुलवाने पर ग्राहकों को नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, डेबिट कार्ड, पासबुक और चेक बुक की मुफ्त सुविधा दी जाती है |