सिटी यूनियन बैंक निजी क्षेत्र वाली भारत की एक प्रमुख बैंक है, जिसकी स्थापना 31 अक्टूबर वर्ष 1904 में एक लिमिटेड कंपनी द्वारा की गई थी | इस बैंक का मुख्यालय (Headquarter) तमिलनाडु राज्य के कुम्भकोणम शहर में है | सिटी यूनियन बैंक ग्राहकों को लोन, फंड, क्रेडिट कार्ड और कई तरह के खाते खुलवाने की सुविधा प्रदान करता है | अगर आपने अभी तक आपने कोई खाता नहीं खुलवाया है, या आप खाता खुलवाने के लिए बैंक जाने से कतराते है, तो आप सिटी यूनियन बैंक में अपना खाता खुलवाने के लिए ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते है |

इस बैंक में आप जीरो बैलेंस अकॉउंट को घर बैठे ही खुलवा सकते है, और सिटी यूनियन बैंक बचत खाते की सभी सेवाओं का लाभ ले सकते है | किन्तु ऑनलाइन खाता खुलवाने के लिए जानकारी होना बहुत जरूरी है, इस लेख में आपको सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले तथा जरुरी डॉक्यूमेंट के बारे में जानकारी दी जा रही है |
एक्सिस बैंक में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले
सिटी यूनियन बैंक से जुड़ी जानकारी (City Union Bank Related Information)
सिटी यूनियन बैंक (CUB) तक़रीबन 100 साल पुरानी है| इस बैंक के पास लगभग 12 करोड़ से भी अधिक ग्राहक है, जिनको सेवाएं प्रदान करने के लिए 5 हज़ार से भी अधिक कर्मचारी कार्यरत है| दक्षिण भारत में सिटी यूनियन बैंक की काफी अधिक शाखाए है, तथा इसकी पहली शाखा की शुरुआत वर्ष 1930 में की गई थी, जिसके बाद 1937 में इस बैंक का नाम बदलकर CUB – City Union Bank रख दिया गया| वर्तमान समय में पूरे भारत में इस बैंक की 600 से अधिक शाखाएं है, जिसमे से 420 शाखाएं सिर्फ तमिलनाडु में स्थित है, तथा 1762 से भी ज्यादा ATM मशीने नकद निकासी का कार्य कर रही है| सिटी यूनियन बैंक में ग्राहक ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही तरह से अपना खाता खुलवा सकते है | यह बैंक 6 प्रकार के बचत खाते खोलने की सुविधा देता है, तथा किसी भी बचत खाते को खोलने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है|
सिटी यूनियन बैंक ऑनलाइन बचत खाते के लाभ और विशेषताएं (City Union Bank Online Savings Account Benefits and Features)
- सिटी यूनियन में ऑनलाइन जीरो बैलेंस खाता खुलवाने पर भी आप ब्याज अर्जित कर सकते है |
- सिटी यूनियन बैंक ऑनलाइन बचत खाता कई अतिरिक्त लाभ देता है |
- सिटी यूनियन बैंक के कई ATM है, जो पूरे देश में ग्राहकों तक आसानी से पैसे पंहुचा रहे है |
- आप अपने बिलो का भुगतान आटोमेटिक सिस्टम सेट करके कर सकते है |
- सिटी यूनियन बैंक में आप नेट बैंकिंग के माध्यम से भी बिलो का भुगतान कर सकते है |
- ऑनलाइन बचत खाता खुलवाने पर आपको मुफ्त में डेबिट और क्रेडिट कार्ड की भी सुविधा मिलती है |
- सिटी यूनियन बैंक में ग्राहकों के लिए उनकी अलग-अलग जरूरत के लिए अलग-अलग बचत खाते उपलब्ध है |
- आपको अपने खाते का इस्तेमाल करने के लिए बैंक शाखा जाने की जरूरत नहीं होती है, आप मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग के जरिए सब कुछ ऑनलाइन ही कर सकते है |
सिटी यूनियन बैंक बचत खाते के प्रकार (City Union Bank Savings Account Types)
सामान्य बचत खाता (General Savings Account)
इस तरह के खाते में ग्राहक को उसकी दिन-प्रतिदिन की बैंकिंग जरूरतों के लिए सेवाएं प्रदान करता है:-
- भारत का नागरिक, कॉर्पोरेट व्यक्ति इस तरह का खाता खुलवाने के योग्य है |
- बैंक खाते के साथ ग्राहक को CUB Net Banking, CUB Mobile Banking, इंटरनेशनल डेबिट/ATM कार्ड और चेक बुक प्रदान की जाती है |
- इसके अलावा नि:शुल्क इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर, ई-स्टेटमेंट और SMS अलर्ट की भी सुविधा मिलती है |
- बैंक शाखा व् आधार शाखा से मुफ्त नकद निकासी की सुविधा |
- इस खाते के साथ नामांकन की भी सुविधा दी गई है |
वेतन बचत खाता (Salary Savings Account)
- वेतन बचत खाते को कोई भी भारतीय नागरिक खुलवा सकता है |
- इस तरह के खाते का उपयोग किसी एक ही व्यक्ति द्वारा कर सकते है |
- वेतन खाते में ग्राहक को CUB Net Banking, CUB Mobile Banking, अंतर्राष्ट्रीय डेबिट / ATM कार्ड और चेक बुक की सुविधा दी जाती है |
- वेतन बचत खाते में भी किसी न्यूनतम शेष राशि की जरूरत नहीं होती है |
- इसमें भी नामांकन की सुविधा उपलब्ध है |
मूल बचत खाता (Basic Savings Account)
- मूल बचत खाता कोई भी भारतीय निवासी खुलवा सकता है |
- इस बचत खाते के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक तरीके से धन की प्राप्ति कर सकते है |
- इसमें ग्राहक को न्यूनतम बैलेंस की जरूरत नहीं होती है |
- चेको का नि:शुल्क जमा या संग्रहण करने की सुविधा |
- मूल बचत खाते में ATM कार्ड की सहायता से शाखा में जाकर नकद जमा व् निकासी की जा सकती है |
जूनियर इंडिया बचत खाता (Junior India Saving Account)
- इस तरह के खाते को सिटी यूनियन बैंक ने बच्चो को बचत खाते की सेवा प्रदान करने के लिए शुरू किया है:-
- जूनियर इंडिया खाता खुलवाने के लिए 18 वर्ष से कम कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है |
- इस खाते को अभिभावक द्वारा संचालित किया जाता है |
- स्कूल, कॉलेज का प्रेषण नि:शुल्क उपलब्ध है |
- नामांकन की सुविधा उपलब्ध है |
- ATM / डेबिट कार्ड (12 वर्ष से अधिक आयु वाले बच्चे के लिए), ई-स्टेटमेंट, SMS अलर्ट और नकद निकासी और जमा की भी सुविधा उपलब्ध है |
यंग इंडिया बचत खाता (Young India Savings Account)
- सिटी यूनियन बैंक में यंग इंडिया बचत खाते को छात्रों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए खोला गया है |
- 18 से 25 वर्ष के मध्य कोई भी भारतीय छात्र सिटी यूनियन बैंक में यंग इंडिया बचत खाता खुलवा सकता है |
- इस खाते को एक ही व्यक्ति द्वारा उपयोग में लाया जा सकता है |
- नामांकन की सुविधा उपलब्ध |
- महाविद्यालय शुल्क का मुफ्त में ही प्रेषण।
- यंग इंडिया बचत खाते में छात्र को मुफ्त ATM / डेबिट कार्ड, CUB NET, CUB MOBILE, ई-स्टेटमेंट, SMS अलर्ट और नकद जमा और निकासी की सुविधा मिलती है |
बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले
प्रधानमंत्री जन-धन योजना बचत खाता (Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana Savings Account)
- प्रधानमंत्री जन-धन योजना बचत खाते का लाभ केवल भारत के नागरिक ले सकते है |
- खाते का संचालन खाताधारक अपने तरीके से कर सकता है |
- मिनिमम बैलेंस की जरूरत नहीं |
- नामांकन अनिवार्य है |
- सिटी यूनियन बैंक की किसी भी बैंक शाखा से ATM, POS और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को RUPAY CARD की सहायता से कर सकते है |
सिटी यूनियन बैंक बचत खाते के लिए न्यूनतम राशि (City Union Bank Savings Account Minimum Balance)
क्षेत्र | मिनिमम राशि चेक बुक के साथ | मिनिमम राशि बिना चेक बुक के |
ग्रामीण | 1000 | 100 |
अर्ध शहरी | 2000 | 500 |
शहरी | 2500 | 750 |
मेट्रो | 3000 | 1000 |
सिटी यूनियन बैंक बचत खाते के लिए डाक्यूमेंट्स (City Union Bank Savings Account Documents)
पहचान प्रमाण के लिए :- पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, लोक सेवक या सार्वजनिक प्राधिकरण पत्र जो किसी व्यक्ति की पहचान और उसके निवास की पुष्टि करता हो |
पते के प्रमाण के लिए :- टेलीफ़ोन बिल, राशन कार्ड, बैंक खाता विवरण, बिजली बिल, नियोक्ता पत्र (बैंक संतुष्टि के लिए) |
साझेदारी फर्म का खाता (Partnership Firm Account)
- पंजीकृत फर्म के पंजीकरण का प्रमाण पत्र |
- पार्टनरशिप डीड |
- टेलीफ़ोन बिल फर्म के भागीदारी के नाम
- ज्ञापन और निगमन का प्रमाण |
- संस्था का लेख |
- ‘पावर ऑफ़ अटॉर्नी’ जिसमे फर्म किसी भागीदारी / कर्मचारी को व्यवसाय करने की अनुमति देता है |
- वैध और आधिकारिक दस्तावेज जो साझदारी फर्म के साथ ही पावर ऑफ़ अटॉर्नी से संबंधित पते की पहचान रखता हो |
- खाता खोलने के लिए निदेशक मंडल के दस्तावेज, जिसमे खाता प्रबंधित करने की शक्ति रखने वाले व्यक्ति की जानकारी हो |
- कानूनी तौर पर वैध दस्तावेज जो ट्रस्टियों, निदेशकों / संस्थापकों / प्रबंधको, लाभार्थियों के साथ ही पावर ऑफ़ अटॉर्नी रखने वाले व्यक्ति की पहचान करते हो, इसके अलावा संबंधित पते भी अवश्य दे |
- एसोसिएशन / फाउंडेशन संकल्प प्रबंधन निकाय |
सिटी यूनियन बैंक बचत खाता खुलवाने की पात्रता (City Union Bank Open Savings Account Eligibility)
- एक या एक से अधिक व्यक्ति के साथ संयुक्त या स्वयं के लिए खाता खुलवा सकता है |
- नाबालिग न्यूनतम 14 वर्ष की आयु वाले भी बचत खाता खुलवा सकते है| इसे वह स्वयं ही संचालित कर सकते है, वयस्क द्वारा प्रबंधित कर सकते है |
- FD समाप्त करने के लिए व्यक्ति को कम से कम 5 वर्ष पूरे करने होते है |
- अनपढ़ व् नेत्रहीन व्यक्ति भी एक बचत खाता खुलवा सकते है, इसके लिए उनके पास एक उचित परिचय वाला व्यक्तिय होना चाहिए, जो मानदंडों को पूरा करता हो |
- बैंक के पास ग्राहक के बचत खाता आवेदन को स्वीकृत या अस्वीकृत करने का पूरा अधिकार होता है, इसके लिए बैंक को अस्वीकृति का कारण बताने की जरूरत नहीं होती है |
- बैंक ट्रस्टों के लिए बचत खाता नहीं खोलता है |
सिटी यूनियन बैंक बचत खाते की ब्याज दर (City Union Bank Savings Account Interest Rate)
सिटी यूनियन बैंक ग्राहकों को उनके बचत खाते में जमा राशि पर कुछ ब्याज देता है, जिसकी दर इस प्रकार है :-
बचत राशि | ब्याज दर |
1 लाख से कम राशि पर | 3.00% सालाना |
1 लाख रूपए से ज्यादा और 10 लाख रूपए से कम राशि पर | 3.50% सालाना |
10 लाख रूपए से अधिक और 49.99 लाख रूपए से कम की राशि पर | 4.00% सालाना |
50 लाख रूपए या उससे अधिक जमा राशि पर | 5.00% सालाना |
बैंक ऑफ़ इंडिया में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोले
सिटी यूनियन बैंक में ऑनलाइन खाता खोलने की प्रक्रिया (City Union Bank Account Opening Process Online)
- सिटी यूनियन बैंक में ऑनलाइन बचत खाता खुलवाने के लिए आपको City Union Bank की अधिकारिक वेबसाइट https://www.cityunionbank.com/ पर जाना होगा |

- सिटी बैंक की वेबसाइट के Home Page पर आपको Personal का टैब दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें |
- अब यहाँ पर आपको Savings Account, Loans, Deposits, Payments to Government, Products and Services, Cards और Insurance Products के लिंक दिखाई देंगे |
- इसमें से आप Savings Account पर जाए, यहाँ पर आपको General Savings Account, Junior India, Young India, Salary Savings Account, Basic Savings Bank Account, PMJDY Account के लिंक मिलेंगे |
- इसमें से आप जिस तरह के अकॉउंट को ओपन करना चाहते है, उसके लिंक पर क्लिक करें |
- अकॉउंट चुनने के पश्चात् Apply Now पर जाए |

- आपके सामने सिटी यूनियन बैंक बचत खाते का फार्म खुलकर आ जाएगा |

- इस फार्म में आप अपनी व्यक्तिगत जानकारियों को भरे और सबमिट कर दे |
- अब आप अपने आधार कार्ड को सत्यापित करें और कम्युनिकेशन एड्रेस को भरे |
- इसके बाद आप सिटी यूनियन बैंक की शाखा को चुने और आगे बढ़ जाए |
- इसके बाद फुल वीडियो KYC के लिए लिंक पर क्लिक करें, जिसके बाद बैंक का कर्मचारी वीडियो KYC में आपके डाक्यूमेंट्स को सत्यापित करेगा |
- वीडियो केवाईसी पूरी होने के बाद सिटी यूनियन बैंक द्वारा आपके खाते को शुरू कर दिया जाता है |
इसके अलावा अगर आप चाहे तो ऑफलाइन भी सिटी यूनियन बैंक में अपना बचत खाता खुलवा सकते है, इसके लिए आवेदक को सिटी यूनियन बैंक की नजदीकी शाखा में जाकर खाता खुलवाने के लिए पत्र लेकर आवेदन करना होता है |
सिटी यूनियन बैंक ग्राहक सेवा नंबर (City Union Bank Customer Care Number)
सिटी यूनियन बैंक में यदि ऑनलाइन या ऑफलाइन खाता खुलवाने में किसी ग्राहक को कोई समस्या हो रही है, तो वह सिटी यूनियन बैंक के दिए गए ग्राहक सेवा नंबर पर संपर्क कर सकता है |
- हेल्पलाइन नंबर (सभी राज्यों के लिए) :– 044-71225000
FAQ :
सिटी यूनियन बैंक में हम कितने तरह के बचत खाते खुलवा सकते है ?
सिटी यूनियन बैंक हमें 6 तरह के बचत खाता खुलवाने की सुविधा देता है |
सिटी यूनियन बैंक में हम ऑनलाइन खाता कैसे खुलवाए ?
सिटी यूनियन बैंक में ऑनलाइन खाता खुलवाने के लिए हमें CUB (City Union Bank) की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
सिटी यूनियन बैंक में बचत खाते की सर्वोत्तम ब्याज दर क्या है ?
सिटी यूनियन बैंक बचत खाते पर 4% की ब्याज दर से भुगतान करता है |
क्या सिटी यूनियन बैंक में जीरो बैलेंस खाता खुलवा सकते है ?
हां, सिटी यूनियन बैंक में जीरो बैलेंस खाता खुलवाया जा सकता है |
सिटी यूनियन बैंक वरिष्ठ नागरिक बचत खाता खुलवाने की पात्रता क्या है ?
60 वर्ष से अधिक आयु वाले ग्राहक ही सिटी यूनियन बैंक में वरिष्ठ नागरिक खाता खुलवा सकते है, तथा इस तरह के खाते में उन्हें कुछ विशेषाधिकार प्रदान किए जाते है |